Tere Ishk Mein Box Office Collection: 28 नवंबर को सिनेमाघरों में उतरी यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों की पहली पसंद बनी, बल्कि ‘गुस्ताख इश्क’ और ‘जूटोपिया 2’ जैसी नई रिलीज़ फिल्मों के साथ-साथ पहले से चल रही कई बड़ी फिल्मों को भी पछाड़कर नंबर 1 की पोज़िशन पर पहुंच गई.
फिल्म की शुरुआती रफ्तार को देखते हुए साफ है कि ‘तेरे इश्क में’ एक लंबी दौड़ की खिलाड़ी बनने वाली है और अपने ओपनिंग वीकेंड में ही कई रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है.
तीसरे दिन भी शानदार कमाई, कुल कलेक्शन पहुंचा 46.94 करोड़
फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की मजबूत ओपनिंग ली, जिससे यह 2025 की टॉप 10 ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गई. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 17 करोड़ पर पहुंच गई. तीसरे दिन भी रफ्तार धीमी नहीं पड़ी. शाम 7:10 बजे तक ‘तेरे इश्क में’ ने 13.94 करोड़ जोड़कर अपनी कुल कमाई 46.94 करोड़ रुपये तक पहुंचा दी.
दो दिन में ही कमाया 44 करोड़ से ज्यादा
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 85 करोड़ रुपये में तैयार की गई है. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसकी सिर्फ दो दिनों की कमाई 44.25 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है, जो इसके मजबूत ग्लोबल प्रदर्शन की ओर इशारा करती है.
टॉप 50 हाईएस्ट ग्रॉसर की लिस्ट में एंट्री, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘तेरे इश्क में’ ने सिर्फ तीन दिनों में सैक्निल्क की 2025 की टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में 51वां स्थान हासिल कर लिया है. अब यह फिल्म जल्द ही ‘सुपरमैन’ (49.79 करोड़), ‘ठग लाइफ’ (48.16 करोड़) और ‘सन ऑफ सरदार 2’ (47.03 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ने वाली है.
यह भी पढ़ें- Bank-School Holiday: दिसंबर 2025 में बैंकों और स्कूलों में रहेगी लंबी छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट