गोवा के बिच पर किसके साथ स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन? जानें कौन है वो मिस्ट्री गर्ल, जिसकी तस्वीर हो रही वायरल

Kartik Aryan Goa: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जितनी बार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतनी ही बार उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी लव लाइफ, सुर्खियों में आ जाती है. सारा अली खान से उनके रिश्ते की खबरों के बाद से ही उनके नाम को कई अभिनेत्रियों से जोड़ा गया, लेकिन बीते लंबे समय से कार्तिक खुद को सिंगल बताते आ रहे हैं और कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान केवल काम और फिल्मों पर है.

bollywood Goa bitch Kartik Aryan mystery girl Kareena Kubilliut in bikni photo viral
Image Source: Social Media

Kartik Aryan Goa: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जितनी बार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतनी ही बार उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी लव लाइफ, सुर्खियों में आ जाती है. सारा अली खान से उनके रिश्ते की खबरों के बाद से ही उनके नाम को कई अभिनेत्रियों से जोड़ा गया, लेकिन बीते लंबे समय से कार्तिक खुद को सिंगल बताते आ रहे हैं और कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान केवल काम और फिल्मों पर है.

25 दिसंबर को रिलीज हुई उनकी हालिया फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में वे अनन्या पांडे के साथ नजर आए. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री और हल्का-फुल्का रोमांस चर्चा में रहा, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसी बीच कार्तिक आर्यन की गोवा वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसने एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलों को हवा दे दी.

गोवा वेकेशन और सोशल मीडिया पर उठे सवाल

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में गोवा से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं. समुद्र, बीच और रिलैक्स्ड मूड में ली गई इन तस्वीरों को फैन्स ने खूब पसंद किया. लेकिन चर्चा तब शुरू हुई, जब लगभग उसी लोकेशन से एक अन्य लड़की की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं.

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और रेडिट थ्रेड्स में यह कयास लगाए जाने लगे कि कार्तिक गोवा में अकेले नहीं थे. इसी के साथ यह दावा भी किया गया कि कार्तिक आर्यन उस लड़की को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे, हालांकि वायरल चर्चाओं के बाद उस फॉलो को हटा लिया गया. इन बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया.

कौन हैं करीना कुबिलियूट, जिनका नाम जोड़ा जा रहा है?

सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद लोगों ने यह जानने की कोशिश शुरू कर दी कि आखिर वह लड़की कौन है, जिसकी तस्वीरें उसी लोकेशन से सामने आईं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उस लड़की का नाम करीना कुबिलियूट बताया जा रहा है.

उपलब्ध सार्वजनिक जानकारियों के मुताबिक, करीना कुबिलियूट अमेरिका के कार्लिसल कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और वह एक चीयरलीडर भी रही हैं. सोशल मीडिया प्रोफाइल्स और कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर उनकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है. वहीं, कार्तिक आर्यन की उम्र 35 वर्ष है, जिस कारण यह पूरा मामला और ज्यादा संवेदनशील तथा चर्चा का विषय बन गया.

करीना की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर 2024 की एक हाई-स्कूल ग्रेजुएशन पार्टी की तस्वीर भी दिखाई देती है. इसके अलावा 2019 का एक लोकल न्यूज आर्टिकल भी सामने आया है, जिसमें एक डोनट डिजाइन प्रतियोगिता जीतने का जिक्र है. उस समय उनकी उम्र करीब 11 साल बताई गई थी, जिससे लोग उनकी उम्र का अनुमान लगा रहे हैं.

अटकलें, लेकिन कोई पुष्टि नहीं

यह स्पष्ट करना जरूरी है कि कार्तिक आर्यन और करीना कुबिलियूट के बीच किसी भी तरह के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. यह भी साफ नहीं है कि दोनों एक ही समय पर गोवा में मौजूद थे या नहीं. सोशल मीडिया पर चल रही बातें मुख्य रूप से रेडिट यूजर्स और ऑनलाइन अटकलों पर आधारित हैं.

न तो कार्तिक आर्यन की ओर से और न ही संबंधित लड़की की ओर से इस विषय पर कोई बयान सामने आया है. ऐसे में इसे केवल इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं के रूप में ही देखा जाना चाहिए, न कि किसी पुष्टि किए गए तथ्य के तौर पर.

पहले भी चर्चा में रही है कार्तिक की लव लाइफ

यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन की निजी जिंदगी चर्चा में आई हो. इससे पहले उनका नाम सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा चुका है. हाल ही में अभिनेत्री श्रीलीला के साथ भी उनके रिश्ते को लेकर खबरें आई थीं, लेकिन उस पर भी किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई थी. कार्तिक खुद कई बार कह चुके हैं कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं और फिलहाल उनका फोकस सिर्फ अपने करियर पर है.

ये भी पढ़ें- क्या है अमेरिका की पुरानी विदेश नीति 'डोनरो डॉक्ट्रिन'? वेनेजुएला के बाद किन देशों में होगा तख्तापलट?