रिलीज से पहले बड़ा झटका! जो धुरंधर के साथ हुआ, वही अब 'बॉर्डर 2' के साथ हो रहा; कमाई पर दिखेगा असर

Border 2 Ban In Gulf Countries: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 1997 में आई जे.पी. दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की आधिकारिक सीक्वल है और 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है.

Border 2 will not be released in countries like UAE Saudi Arabia Qatar Kuwait Bahrain and Oman
Image Source: Social Media

Border 2 Ban In Gulf Countries: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 1997 में आई जे.पी. दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की आधिकारिक सीक्वल है और 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. लेकिन रिलीज से ठीक पहले फिल्म को गल्फ देशों में रिलीज की मंजूरी न मिलने की खबरों ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कथित कंटेंट को लेकर सिनेमाटिक क्लीयरेंस अटकी हुई है, जिससे यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देशों में फिल्म का थिएट्रिकल प्रदर्शन मुश्किल माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह फैसला फिल्म में मौजूद कथित ‘एंटी-पाकिस्तान’ कंटेंट के कारण लिया गया है.

गल्फ देशों में बैन क्यों?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, गल्फ क्षेत्र में ऐसी फिल्मों को रिलीज की अनुमति आम तौर पर तभी नहीं मिलती जब उनका कंटेंट किसी देश विशेष के खिलाफ या संवेदनशील विषयों से जुड़ा हो. ‘बॉर्डर 2’ के मामले में मेकर्स ने सभी संभव प्रयास किए, लेकिन रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले भी कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं मिल सकी.

इस मामले को पहले की फिल्मों से तुलना की जा रही है. पिछले महीने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी इसी कारण गल्फ देशों में रिलीज नहीं मिली थी. उस फिल्म में पाकिस्तान से जुड़ा कथानक होने के कारण करीब 50 से 90 करोड़ रुपये का ओवरसीज़ नुकसान हुआ. बावजूद इसके, ‘धुरंधर’ ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया और 1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनी. मेकर्स को उम्मीद है कि ‘बॉर्डर 2’ भी इसी तरह भारतीय और अन्य मार्केट्स में सफलता हासिल करेगी.

गल्फ में बैन और ब्लॉकबस्टर की राह

‘बॉर्डर 2’ से पहले सनी देओल की ‘गदर 2’ को भी गल्फ देशों में रिलीज नहीं मिली थी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. इसी तरह 2024 में आई ‘फाइटर’ को भी अधिकांश गल्फ देशों में रिलीज से रोका गया था. इन फिल्मों के अनुभव से लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ भी ग्लोबल रिलीज से सीमित रहने के बावजूद भारत और अन्य प्रमुख बाजारों में सफलता के लिए तैयार है.

भारत में बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें

भारत में ‘बॉर्डर 2’ के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर मेकर्स और विशेषज्ञों के बीच सकारात्मक अनुमान है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. फिल्म में सनी देओल के दमदार अभिनय, युद्ध आधारित कहानी और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

मेकर्स की प्रतिक्रिया और भविष्य की योजनाएं

‘बॉर्डर 2’ के निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मीडिया को बताया है कि वे गल्फ मार्केट में रिलीज के लिए आगे भी प्रयास जारी रखेंगे, लेकिन फिल्म की सर्वोत्तम योजना भारत और एशियाई मार्केट्स पर ध्यान केंद्रित करने की है. इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होने के नाते, ‘बॉर्डर 2’ भारतीय दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित होने वाली है.

ये भी पढ़ें- सिगरेट, बीड़ी, गुटखा समेत सभी तंबाकू प्रोडक्ट्स बैन... इस राज्य में अब नहीं मिलेगा कोई भी पान मसाला