अब आकाश डिफेंस मिसाइल करेगी ब्राजील की रक्षा... भारत से हुई डील; रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

भारत और ब्राजील के बीच रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक नई दिशा बनती दिखाई दे रही है. हाल ही में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात में भारतीय एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ‘आकाश’ को लेकर गंभीर चर्चा हुई, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि ब्राजील इस स्वदेशी सिस्टम को खरीदने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है.

Brazil and india air defence deal of aakash missile defence minister rajnath singh post
Image Source: Social Media

भारत और ब्राजील के बीच रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक नई दिशा बनती दिखाई दे रही है. हाल ही में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात में भारतीय एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ‘आकाश’ को लेकर गंभीर चर्चा हुई, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि ब्राजील इस स्वदेशी सिस्टम को खरीदने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है.

नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन और रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो से अहम मुलाकात की. इस बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया कि बातचीत में रक्षा सहयोग को मजबूत करने और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया गया.

डिफेंस टेक्नोलॉजी और को-डेवलपमेंट पर बात

बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक के सह-विकास और संयुक्त निर्माण की संभावनाएं भी चर्चा का हिस्सा रहीं. भारत ने ब्राजील को ‘आकाश’ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की पेशकश की है, जो आने वाले समय में रक्षा सौदे का अहम हिस्सा बन सकता है. यह बातचीत दोनों देशों के साझा रणनीतिक हितों और तकनीकी क्षमताओं को एकजुट कर भविष्य में रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई देने की दिशा में मानी जा रही है.

क्या है 'आकाश' एयर डिफेंस सिस्टम?

  • ‘आकाश’ भारत का पूर्णतः स्वदेशी, मध्यम दूरी का सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है. इसे DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने डिजाइन और विकसित किया है.
  • यह प्रणाली दुश्मन के लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन्स और अन्य हवाई खतरों को मार गिराने में सक्षम है.
  • यह 25 से 30 किलोमीटर तक की रेंज में हवाई लक्ष्यों को भेद सकता है.
  • इसकी तैनाती भारतीय वायुसेना और थलसेना – दोनों में की गई है.
  • इसका निर्माण भारत डायनामिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है. ‘आकाश’ की खास बात यह है कि यह न केवल अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, बल्कि इसकी लागत भी वैश्विक एयर डिफेंस सिस्टम्स की तुलना में कहीं कम है — जिससे यह रक्षा निर्यात के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाता है.

ब्राजील को क्यों चाहिए ‘आकाश’?

ब्राजील अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है और उसे एक ऐसे एयर डिफेंस सिस्टम की तलाश है जो किफायती होने के साथ-साथ उच्च प्रदर्शन भी दे सके. ऐसे में भारत का ‘आकाश’ सिस्टम उसकी जरूरतों को पूरा कर सकता है. साथ ही भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी ब्राजील को भविष्य में रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है.

रक्षा सहयोग का नया अध्याय

भारत और ब्राजील के बीच इस तरह की रणनीतिक चर्चा से यह स्पष्ट है कि अब भारत रक्षा उत्पादों का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक वैश्विक निर्यातक भी बनता जा रहा है. अगर ब्राजील के साथ यह सौदा आगे बढ़ता है, तो यह भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता मानी जाएगी.

यह भी पढ़ें: अब वेनेजुएला में होगा तख्तापलट? मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए CIA ने शुरू किया ऑपरेशन, जानें प्लान