सोने से करोड़ों की कमाई! इस लड़की को सोता देख क्यों उड़ा देते हैं लोग पैसे? जानकर हो रह जाएंगे हैरान

Digital Content Creation: हक़ीकत ये है कि आज का दौर कंटेंट क्रिएटर्स का है. डिजिटल दुनिया में कुछ भी वायरल हो सकता है, चाहे वो किसी का डांस हो, खाना पकाना हो, या फिर किसी का... सोना! जी हां, आपने सही पढ़ा.

brazilian girl earn money by sleep and straming that know more
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Digital Content Creation: हक़ीकत ये है कि आज का दौर कंटेंट क्रिएटर्स का है. डिजिटल दुनिया में कुछ भी वायरल हो सकता है, चाहे वो किसी का डांस हो, खाना पकाना हो, या फिर किसी का... सोना! जी हां, आपने सही पढ़ा. इंटरनेट पर एक ऐसा दौर चल पड़ा है जहां लोग अब सिर्फ कंटेंट नहीं, बल्कि “तरीके” को पसंद करते हैं. ब्राजील की एक महिला इन्फ्लुएंसर ने इस सोच को एक नया आयाम दिया है. उन्होंने अपने सोने को ही शो में बदल दिया है और लोग उसे देखने के लिए भारी पैसे दे रहे हैं.

हम बात कर रहे हैं ब्राजील की 32 वर्षीय डेबोरा पिक्सोटो की. डेबोरा पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, लेकिन उन्होंने कंटेंट की उस श्रेणी में कदम रखा है, जो वाकई चौंकाने वाला है. वे हर रात सोते वक्त अपनी लाइव स्ट्रीमिंग करती हैं, जिसे उन्होंने नाम दिया है. "नाइट टाइम रियलिटी शो". और यही शो बना है उनकी कमाई का जबरदस्त जरिया.

कितनी होती है कमाई?

डेबोरा का दावा है कि लोग उनके सोने को देखने के लिए 84 पाउंड (लगभग ₹9,500) तक खर्च करते हैं. फिलहाल उनके शो के 40 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, और यही वजह है कि उनकी मासिक कमाई करोड़ों में पहुंच गई है. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे यह साबित होता है कि उनका ये यूनिक फॉर्मेट दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है.

दर्शकों की पसंद  

डेबोरा के मुताबिक, उनके शो के दर्शक बेहद लॉयल हैं. इन लोगों के लिए न कोई स्क्रिप्ट चाहिए, न कोई ऐक्शन, न ही ड्रामा—बस शांति चाहिए, और वही उन्हें डेबोरा के शो में मिलता है. सोते हुए किसी को देखने में क्या मज़ा है? शायद जवाब है, मानसिक सुकून. डेबोरा की स्ट्रीमिंग इस लिहाज से एक डिजिटल मेडिटेशन की तरह बन गई है.

ट्रेंड बनता अनोखा कंटेंट

डेबोरा अकेली नहीं हैं जो इस तरह के अनोखे कंटेंट से कमाई कर रही हैं. इंटरनेट पर ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जहां लोग आम ज़िंदगी के हिस्सों को डिजिटल रूप में इस तरह पेश करते हैं कि वो "बिजनेस मॉडल" बन जाते हैं. यही वजह है कि आज का दौर "यूनीक आइडिया बड़ी कमाई" की मिसाल बन चुका है.

यह भी पढ़ें- 2000 KM/घंटा की स्पीड, 3,500 KG पेलोड क्षमता, तेजस फाइटर जेट की ऐसी ताकत; मिमियाने लगेगा पाकिस्तान!