18 मई तक रहेगा सीजफायर.. युद्धविराम पर पाकिस्तान का नया बयान, क्या फिर छिड़ जाएगी जंग?

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सीजफायर को 18 मई, रविवार तक बढ़ा दिया गया है. यह सहमति दोनों देशों की सेनाओं के बीच ‘मिलिट्री टू मिलिट्री कम्युनिकेशन’ के जरिए बनी.

Ceasefire will continue till 18 May Pakistan s new statement on ceasefire
Photo: Internet

भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा तनाव एक बार फिर थमता दिखाई दे रहा है. हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तेज़ हुई गोलीबारी, ड्रोन हमलों और सैन्य जवाबी कार्रवाइयों के बीच अब एक अहम मोड़ पर दोनों देश आ पहुंचे हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सीजफायर को 18 मई, रविवार तक बढ़ा दिया गया है. यह सहमति दोनों देशों की सेनाओं के बीच ‘मिलिट्री टू मिलिट्री कम्युनिकेशन’ के जरिए बनी.

भारत की सख्त नीति का असर

बता दें कि 7 मई को भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद 10 मई को पाकिस्तान ने पहली बार सीजफायर की मांग की. भारत ने इसे स्वीकार करते हुए गोलीबारी पर विराम दिया, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया कि आतंकवाद पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक कहा कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा. उन्होंने इंडस वॉटर ट्रीटी को निलंबित करने की भी बात दोहराई.

सीजफायर की रणनीति या मजबूरी?

इस बीच, विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान की यह पहल उसकी आंतरिक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय दबाव का नतीजा है. नियंत्रण रेखा पर भारत की सक्रिय सैन्य उपस्थिति और ठोस जवाबी कार्रवाइयों ने पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया है.

जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति 

सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात अपेक्षाकृत शांत हैं. स्कूल दोबारा खुल गए हैं और स्थानीय लोग धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं. हालांकि, सीमा पर सेना अभी भी अलर्ट पर है और किसी भी हालात के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से हिल गया तुर्की, घर छोड़कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता