8वीं पास के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली वेकेंसी, आवेदन करने की आखिरी तारीख से लेकर फुल प्रोसेस जानें

अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं और एक स्थिर व सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है. बैंक ने वॉचमैन कम गार्डनर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

Central Bank Jobs 2026 for 8th pass notification upload know apply process
Image Source: Meta Ai

अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं और एक स्थिर व सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है. बैंक ने वॉचमैन कम गार्डनर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को बैंक से जुड़े प्रशिक्षण संस्थान में नियुक्त किया जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल 8वीं पास होना ही पर्याप्त योग्यता रखी गई है.


यह भर्ती Central Bank of India – Social Upliftment and Training Institute (CBI-SUAPS) के अंतर्गत की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों को वॉचमैन कम गार्डनर के पद पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा. इस पद के लिए उम्मीदवारों को हर महीने ₹12,000 की फिक्स सैलरी दी जाएगी. हालांकि इसमें किसी प्रकार का भत्ता, बोनस या अन्य अतिरिक्त सुविधाएं शामिल नहीं होंगी.

कौन कर सकता है आवेदन, जानें पात्रता शर्तें

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का कम से कम 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार उसी राज्य का निवासी होना चाहिए, जहां संबंधित RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) स्थित है. प्राथमिकता उन्हें दी जाएगी जो उसी जिले या आसपास के जिले में रहते हों.
इसके अलावा उम्मीदवार को स्थानीय भाषा पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना भी जरूरी है.

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी

उम्मीदवार की आयु 22 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. राहत की बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. यानी आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है, जो आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा फायदा है.

चयन प्रक्रिया होगी बेहद आसान

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है. सभी योग्य उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा. चयन से जुड़ा अंतिम निर्णय संबंधित सोसाइटी या ट्रस्ट का होगा, जिसे चुनौती नहीं दी जा सकेगी.

ऑफलाइन कैसे करें आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट (Annexure) में आवेदन पत्र भरना होगा. आवेदन भेजते समय लिफाफे के ऊपर साफ शब्दों में लिखना जरूरी है. Application for the post of Watchman cum Gardener at RSETI on contract for the year (2025-26).

भरा हुआ आवेदन पत्र इस पते पर भेजना होगा:

  • Regional Manager/Chairman,
  • Local Advisory Committee,
  • Central Bank of India,
  • Regional Office,
  • Naka No-6, Karamganj,
  • Laheriasarai, Darbhanga,
  • Bihar – 846001

आवेदन की अंतिम तारीख न करें मिस

इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 29 जनवरी 2026 तय की गई है. तय तारीख के बाद भेजे गए या अधूरे आवेदन सीधे रद्द कर दिए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

कम पढ़े-लिखे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

यह भर्ती खासतौर पर उन लोगों के लिए एक अच्छा मौका है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद बैंकिंग सेक्टर से जुड़कर एक सम्मानजनक जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं. यदि आप योग्य हैं, तो इस अवसर को हाथ से न जाने दें.

यह भी पढ़ें: 18वां रोजगार मेला: 61 हजार जॉब लेटर बांटेंगे पीएम मोदी, 45 जगहों पर किया जाएगा आयोजन