नई दिल्ली: भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी में माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रमुख उत्पादों में उच्च जोखिम वाली सुरक्षा खामियों की जानकारी दी गई है. इन खामियों को "हाई सिवेरिटी" श्रेणी में रखा गया है, जो साइबर सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं. अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
प्रभावित होने वाले माइक्रोसॉफ्ट उत्पाद
CERT-In के अनुसार, यह सुरक्षा खामी माइक्रोसॉफ्ट के कई महत्वपूर्ण उत्पादों को प्रभावित कर सकती है. इनमें शामिल हैं:
इन उत्पादों में मौजूद खामियां साइबर हमलावरों के लिए एक खुला रास्ता बन सकती हैं.
साइबर हमलावर कर सकते हैं ये नुकसान
इन सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स कई तरह के खतरनाक कदम उठा सकते हैं. CERT-In ने बताया कि साइबर अपराधी:
CERT-In की सलाह: तुरंत अपडेट करें
CERT-In ने सभी माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स और आईटी एडमिनिस्ट्रेटर्स को सलाह दी है कि वे अपने सिस्टम और सॉफ्टवेयर को तुरंत अपडेट करें. माइक्रोसॉफ्ट ने इन खामियों को ठीक करने के लिए पैच और अपडेट्स जारी किए हैं. यूजर्स को चाहिए कि वे:
व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए भी था ऐसा ही अलर्ट
हाल ही में CERT-In ने व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए भी एक समान चेतावनी जारी की थी. इसमें बताया गया था कि व्हाट्सऐप के पुराने वर्जनों में एक खामी है, जिसके कारण लिंक्ड डिवाइसेस पर मैसेज सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर रही. इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स रिमोट अटैक के जरिए यूजर्स की निजी चैट्स और गोपनीय जानकारी चुरा सकते हैं. खास तौर पर प्रभावित वर्जन हैं:
ये भी पढ़ें: एक साइड से क्यों कटी होती है सिम? क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब