Nana Patekar On O Romeo: फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों खबरों में है, और इसकी वजह है हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर. शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आएंगे. ट्रेलर को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फैंस शाहिद कपूर के एक्शन अवतार और उनके रोमांस को लेकर खासे उत्साहित हैं.
ट्रेलर लॉन्च का माहौल ग्लैमर और उत्साह से भरा रहा. सभी एक्टर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मीडिया के सामने फिल्म के बारे में बातचीत की. लेकिन इस इवेंट में सबसे ज्यादा सुर्खियां नाना पाटेकर की अचानक विदाई ने बटोरीं.
Full On Drama on #ORomeoTrailer Event : 🤯🤯🤯
— Funbir Singh (@FunbirSingh) January 21, 2026
Nana Patekar got angry at the trailer launch event of Romeo and walked out.
He said he had made me wait for an hour for no reason. The team members of film kept requesting him with folded hands not to go But he refused. pic.twitter.com/4rD6BN9EKa
नाना पाटेकर की अचानक विदाई
फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने खुद बताया कि नाना पाटेकर ट्रेलर लॉन्च के बीच में उठकर चले गए. उन्होंने कहा, “नाना यहाँ से चले गए हैं, लेकिन उनके लिए यह कहना जरूरी है कि उनके अंदर वो ‘स्कूल के बदमाश बच्चा’ वाला कैरेक्टर होता है, जो सबको एंटरटेन करता है और जिसके साथ सब रहना चाहते हैं. उनकी यही अदा उन्हें नाना पाटेकर बनाती है. हम जानते थे कि ये उनकी सिग्नेचर स्टाइल है.”
विशाल भारद्वाज ने बताया कि वह खुद नाना का इंतजार करते रहे और एक घंटा उन्हें वहीं खड़ा रहना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने इसे किसी बुरे संकेत के रूप में नहीं लिया. डायरेक्टर ने अपने लंबे अनुभव और नाना पाटेकर के व्यक्तित्व का सम्मान करते हुए कहा कि यही उनके काम और व्यक्तित्व का हिस्सा है.
फिल्म का रोमांस और एक्शन
‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा के रोल में नजर आएंगे. ट्रेलर में शाहिद और तृप्ति के बीच इंटेंस रोमांस को दिखाया गया है, जो फैंस के लिए खास आकर्षण है. शाहिद का एक्शन अवतार भी ट्रेलर में चर्चा का विषय बन चुका है.
दिशा पाटनी फिल्म में एक हॉट डांस नंबर करती दिखाई देंगी, जो पूरी तरह से ध्यान खींचने वाला है. इसके अलावा विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं.
फैंस का उत्साह और प्रतिक्रिया
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. शाहिद कपूर के स्टाइल, एक्शन और रोमांस को लेकर लोग खासे उत्साहित दिखे. वहीं, नाना पाटेकर के रोल के बारे में चर्चा तेजी से हो रही है, और फैंस उनके सिग्नेचर अंदाज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
विशाल भारद्वाज की डायरेक्शन, स्टार कास्ट की शानदार उपस्थिति और ट्रेलर की कहानी ने फिल्म को रिलीज से पहले ही चर्चा में ला दिया है. 13 फरवरी को फिल्म की रिलीज के बाद इसके बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन और फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक होगी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली और आसपास के राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट