पत्नी के सितम से थर्राया पति, पुलिस से लगाई गुहार, बोला - साहब बचा लो, वरना मैं अगला राजा रघुवंशी

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है. यहां का एक युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर खुद को एक युवती से बचाने की गुहार लगा रहा है और कह रहा है कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह अगला ‘राजा रघुवंशी’ बन जाएगा.

chhatarpur-youth-requested-to-save-him-from-girl Raja Raghuvanshi Murder case
Image Source: Social Media

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है. यहां का एक युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर खुद को एक युवती से बचाने की गुहार लगा रहा है और कह रहा है कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह अगला ‘राजा रघुवंशी’ बन जाएगा. इस बयान ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, क्योंकि यह नाम हाल ही में इंदौर में हुई एक हत्याकांड के संदर्भ में काफी चर्चित रहा है.

क्या है पूरा मामला?

छतरपुर के नौगांव क्षेत्र का रहने वाला लकी, असल नाम विकास पटेरिया, इंस्टाग्राम पर एक युवती से जुड़ा और दोनों की दोस्ती गहरी हो गई. लेकिन जल्द ही यह दोस्ती विवाद में बदल गई. लकी का आरोप है कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. वह दावा करता है कि युवती एक पेशेवर ब्लैकमेलर है, जो अपने जाल में फंसे युवकों से पैसे उगाही करती है. लकी की माने तो उसकी जान को खतरा है और पुलिस से सुरक्षा की मांग करता है.

युवती ने पुलिस को क्या बताया?

इसी बीच इस मामले ने एक नया मोड़ तब लिया, जब युवती, जो एक यूट्यूबर भी है, ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर लकी पर आरोप लगाए. युवती का कहना है कि लकी ने उससे शादी की और शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह उसे छोड़ना चाहता है और कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. उसने भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

इस हाई-प्रोफाइल विवाद ने पुलिस के लिए जांच को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है. नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि युवती पर पहले भी ब्लैकमेलिंग के आरोप दर्ज हैं और इस मामले की भी गहन जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू को जांचकर मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है.

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बन रही दोस्तियों की खतरनाक दुनिया पर सवाल खड़ा करती है. जहां एक ओर सोशल मीडिया युवाओं को जोड़ता है, वहीं दूसरी ओर इसमें धोखा, ब्लैकमेलिंग और फसाने के मामले भी बढ़ रहे हैं. इस मामले की जांच से ही पता चलेगा कि कौन सच कह रहा है और कौन झूठ.

ये भी पढ़ें: 10 रुपये का नोट बना कातिल का सुराग, मर्डर मिस्ट्री में जुड़ा नया नाम, राजा रघुवंशी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा