चीन-पाकिस्तान की 'आयरनक्लैड फ्रैंडशिप', CPEC 2.2 का ऐलान; क्या भारत को धोखा दे रहा ड्रैगन?

भारत यात्रा पूरी करने के तुरंत बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी पाकिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुवार, 21 अगस्त को इस्लामाबाद में पाक विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत रणनीतिक वार्ता के छठे दौर का हिस्सा थी.

China pakistan meet with president wang yi condole on flood people
Image Source: Social Media

भारत यात्रा पूरी करने के तुरंत बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी पाकिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुवार, 21 अगस्त को इस्लामाबाद में पाक विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत रणनीतिक वार्ता के छठे दौर का हिस्सा थी, जिसमें औद्योगिक, कृषि, खनन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.

इस बैठक को चीन-पाकिस्तान रिश्तों में एक और मजबूत कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जो भारत के लिए सामरिक रूप से चिंताजनक माना जा सकता है.

चीन-पाकिस्तान के रिश्तों में नई ऊर्जा

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने अपने रणनीतिक रिश्तों की संपूर्ण समीक्षा की और भविष्य की साझेदारी को और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाने पर चर्चा की. वांग और डार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पाक-चीन मित्रता क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए बेहद अहम है. इस बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि आने वाले समय में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर संवाद और समन्वय को और मजबूत किया जाएगा.

CPEC 2.0 पर बनी रणनीति

वार्ता का एक अहम हिस्सा था चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का उन्नत संस्करण, जिसे दोनों देशों ने "सीपीईसी 2.0" कहा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वांग यी ने कहा कि दोनों देश अब इस मेगाप्रोजेक्ट को “उच्च गुणवत्ता वाला विकास” देने पर काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि ग्वादर पोर्ट के विकास और संचालन में भी चीन और पाकिस्तान मिलकर आगे बढ़ेंगे. वांग ने आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को हरसंभव समर्थन देने की बात कही और कहा कि चीन पाकिस्तान की आर्थिक मजबूती को एक प्राथमिकता के तौर पर देखता है.

आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को चीन का समर्थन

चीनी विदेश मंत्री ने अपने बयान में पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी प्रयासों की सराहना करते हुए यह भरोसा जताया कि देश की सुरक्षा रणनीति अंततः सफल होगी. उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद विरोधी और सुरक्षा सहयोग को नई दिशा में लेकर जाएंगे.

बाढ़ पीड़ितों के लिए चीन की मदद

पाकिस्तान में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर भी चीन ने संवेदना प्रकट की है. वांग यी ने कहा कि चीन बाढ़ पीड़ितों को तत्काल आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करेगा, जिससे पाकिस्तान को राहत मिलेगी.

क्षेत्रीय शांति में चीन की भूमिका

संयुक्त प्रेस वार्ता में पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति पर भी विचार हुआ. डार ने कहा कि चीन की मदद से पाकिस्तान ने अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी की, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय तनाव को कम करना है.

शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातें भी तय

विदेश मंत्रालय में औपचारिक स्वागत के बाद वांग यी की मुलाकात पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी होनी है. माना जा रहा है कि इन बैठकों में भी व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को लेकर विस्तार से चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें: जिस पाकिस्तान ने किया कत्ल-ए-आम, उसी की जी हजुरी में लगी यूनुस सरकार! ...बिछा रहा रेड कार्पेट