नालंदा: केंद्र सरकार में फूड प्रोसेसिंग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजगीर में आयोजित भीम समागम संकल्प सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस, राजद और वाम दलों पर संविधान के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए को समर्थन देने की अपील की.