UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भामाशाह जी की जयंती के मौके पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का आयोजन उन व्यापारियों के सम्मान में किया गया, जिन्होंने सर्वाधिक राजस्व कर का भुगतान किया है, साथ ही समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि "बंटोगे तो कटोगे, और एक रहोगे तो नेक रहोगे". उन्होंने विपक्ष पर जाति आधारित राजनीति करने और लोगों को बांटने का आरोप लगाया. सीएम योगी ने यह भी कहा कि जब विपक्ष के पास शासन का अवसर था, तब वे माफियाओं के सामने घुटने टेक रहे थे.
"माफियाओं के सामने नाक रगड़ रहे थे"
जाति के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "वोट बैंक के लिए ये लोग कब तक और कितना बाटेंगे देश को, कितना बाटेंगे? यह बांटने वाले लोग वही हैं, जिनको जब अवसर मिला था तो उन दुर्दांत माफियाओं के सामने अपनी नाक रगड़ रहे थे. आप याद करिए अंतर यही होता है, ये डबल इंजन की सरकार है. हमने यहां के परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना चलाई, करोड़ों लोगों को रोजगार मिला, व्यापारियों को अपने प्रोडक्ट को एक प्लेटफार्म मिल गया और यह एक्सपोर्ट का एक केंद्र बन गया."
ये लोग अब जगह-जगह जाकर जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 28, 2025
मैं बार-बार इस बात को कहता हूं- बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे... pic.twitter.com/VIXdjOtjLe
"सत्ता को गिरवी रख दिया था"
सीएम योगी ने आगे कहा, "यह जाति के नाम पर बांटने वाले लोगों ने माफियाओं के सामने सत्ता को गिरवी रख दिया था और इन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया देकर प्रदेश की पूरी कानून व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया था. ये वही लोग हैं, आज भी ये लोग घूमते हैं. क्योंकि पहले तो नौकरी के नाम पर वसूली करते थे, आज जब वसूली का धंधा बंद हो गया है तो यह लोग अब जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं, जगह-जगह जा रहे हैं. मैं तो बार-बार इस बात को कहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे."
ये भी पढ़ें: जनता दर्शन में महिला की दुखभरी कहानी सुन CM योगी हुए भावुक, बेटी का इलाज कराएंगे और आवास भी दिलाएंगे