जिसे मौत के मुंह से निकाला, उसी ने तोड़ा दिल, किडनी देने वाली गर्लफ्रेंड को मिला धोखा

कभी-कभी प्यार में इंसान वो कदम भी उठा लेता है जिसकी कल्पना भी मुश्किल होती है. ऐसा ही कुछ किया कोलीन ली (Coleen Lee) नाम की एक महिला ने, जिसने अपने प्रेमी के लिए अपनी किडनी तक दान कर दी.

coleen-lee-girlfriend-donates-kidney-his-boyfriend-cheat
Image Source: Social Media

Girlfriend Donates Kidney: कभी-कभी प्यार में इंसान वो कदम भी उठा लेता है जिसकी कल्पना भी मुश्किल होती है. ऐसा ही कुछ किया कोलीन ली (Coleen Lee) नाम की एक महिला ने, जिसने अपने प्रेमी के लिए अपनी किडनी तक दान कर दी. प्यार में की गई ये बलिदान भले ही किसी फिल्मी कहानी जैसा लगे, लेकिन जब इस रिश्ते का अंत हुआ, तो कोलीन के पास न तो किडनी थी, न ही वो रिश्ता. रह गया तो बस टूटा हुआ दिल और लोगों की प्रतिक्रियाएं. कोलीन तब सिर्फ 17 साल की थीं जब उन्हें पता चला कि उनके बॉयफ्रेंड को किडनी ट्रांसप्लांट की ज़रूरत है. बिना कुछ सोचे-समझे, उन्होंने अपना अंग दान कर दिया, सिर्फ इसलिए कि जिससे वो प्यार करती थीं, उसकी जान बच सके. लेकिन जब जान बची और ज़िंदगी पटरी पर लौटी, तो उसी बॉयफ्रेंड ने रिश्ता तोड़ दिया.

टिकटॉक पर किया खुलासा

कोलीन ने यह दिल तोड़ देने वाला अनुभव टिकटॉक पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, "मैं अपने बॉयफ्रेंड को किडनी देकर बेहद खुश हूं, क्योंकि उसे जीवन में दूसरा मौका मिला." वीडियो में उनका बॉयफ्रेंड बिस्तर पर आराम करता दिखता है, वहीं फ्लैट, वहीं कोलीन की देखरेख, और वहीं वो अहसास जिसे शायद अब सिर्फ कोलीन ही महसूस कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस कहानी ने सोशल मीडिया पर बवंडर मचा दिया. कई लोगों ने कोलीन को हिम्मत दी, तो कुछ ने तंज भी कसे. एक यूजर ने लिखा, "आपकी प्यार करने की क्षमता अद्भुत है, आपको खुद पर गर्व होना चाहिए." दूसरे ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "मैम, अब तो अपनी किडनी वापस ले लो!" एक और ने लिखा, "जो इंसान तुम्हारे साथ नहीं रह सकता, उसे तुम्हारी किडनी की भी ज़रूरत नहीं होनी चाहिए थी."

क्या सिखाता है ये किस्सा?

ये घटना सिर्फ दिल टूटने की कहानी नहीं है, बल्कि यह बताती है कि इंसान कितना निस्वार्थ हो सकता है. हालांकि, प्यार में किया गया त्याग हमेशा वैसा फल नहीं देता जैसा हम उम्मीद करते हैं. फिर भी, कोलीन जैसी महिलाएं इस दुनिया को थोड़ा बेहतर बनाती हैं , भले ही उन्हें खुद उसकी कीमत चुकानी पड़ी हो.

ये भी पढ़ें- स्वच्छता का सिरमौर बना इंदौर, आठवीं बार रचा इतिहास... जानिए किस शहर ने कौन सी कैटेगरी में मारी बाज़ी