फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 276 नए केस; 7 की हुई मौत

Covid 19 Update: देश एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का सामना कर रहा है. बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण में अचानक तेजी आई है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है. इसके साथ ही सात लोगों की मौत भी दर्ज की गई है.

Coronavirus Cases Increasing 276 new case 7 died till now
Image Source: Freepik

Covid 19 Update: देश एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का सामना कर रहा है. बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण में अचानक तेजी आई है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है. इसके साथ ही सात लोगों की मौत भी दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में ताजा आंकड़े जारी किए और राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली, यूपी और बंगाल में तेजी से बढ़ रहे केस
कोरोना के बढ़ते मामलों की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है. सिर्फ 24 घंटों में ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 276 बढ़ी है. हालांकि इसी अवधि में 3,281 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं. इसके बावजूद संक्रमण से सात लोगों की जान चली गई है.

राज्यवार स्थिति: कहां कितने एक्टिव केस?

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक:

  • दिल्ली: 457 एक्टिव केस
  • गुजरात: 461
  • कर्नाटक: 324
  • केरल: 1,373
  • महाराष्ट्र: 510
  • तमिलनाडु: 216
  • उत्तर प्रदेश: 201
  • पश्चिम बंगाल: 432 बीते दिन अकेले पश्चिम बंगाल में 60, उत्तर प्रदेश में 63 और दिल्ली में 64 नए केस सामने आए. इससे पहले मंगलवार को कुल 65 नए संक्रमण दर्ज किए गए थे, जिससे कुल सक्रिय मामले 4,026 तक पहुंच गए थे.

कर्नाटक ने दिखाई तैयारियों की मिसाल

कर्नाटक के कालाबुरागी स्थित गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) ने एहतियातन 25-बेड का कोविड वार्ड तैयार किया है. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवकुमार सी.आर. ने बताया कि इसमें वेंटिलेटर युक्त ICU, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष बेड और सामान्य वार्ड शामिल हैं. अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था है और टेस्टिंग लैब पूरी तरह से सक्रिय है. राज्य सरकार के निर्देश पर आवश्यक मेडिकल किट और संसाधन भी भेजे जा रहे हैं ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके.

यह भी पढ़ें: डरा रहा कोरोना! नोएडा में 10 एक्टिव केस, अलर्ट पर प्रशासन