Cough Syrup Case : कफ सिरप विवाद में सपा घिरी! विधानसभा में CM Yogi ने किया 'Expose'!

Cough Syrup Case CM Yogi exposed SP in the assembly

M Yogi On Codeine Syrup Case: उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप के अवैध व्यापार को लेकर चल रही जांच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) को लेकर कड़ा बयान दिया है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के माध्यम से सामने आई. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अब तक जिन अभियुक्तों को यूपी पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए पाए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर जल्दी नहीं पहुँचना चाहिए और सभी तथ्य सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस पूरे मामले की राज्यस्तरीय जांच (SIT) चल रही है. इस जांच में यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसडीए (Food Safety and Drug Administration) के अधिकारी शामिल हैं. उनका कहना था कि जांच से पता चलेगा कि किन लोगों और संगठनों ने अवैध कारोबार में धन या समर्थन दिया और कौन-कौन सी साजिशें शामिल थीं.