क्रिकेट फैंस को करना होगा लंबा इंतजार! अब मैदान में इतने महीने बाद उतरेगी टीम इंडिया, इससे होगी भिड़ंत

Cricket News: अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई.

Cricket fans will have to wait a long time Now Team India will enter the field after so many months
Image Source: Social Media

Cricket News: अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई.

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा. सुपर-8 चरण में मिली एकमात्र हार को छोड़ दें तो भारत ने बाकी सभी मुकाबले जीतते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. फाइनल में भी भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

तीन महीने बाद मैदान में लौटेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब भारतीय खिलाड़ी कुछ समय के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहेंगे. इसकी वजह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया सीजन है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है. यह टूर्नामेंट लगभग दो महीने तक चलेगा और इसके बाद ही भारतीय खिलाड़ी फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरेंगे.

आईपीएल खत्म होने के बाद अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरे पर भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इस तरह भारतीय टीम करीब तीन महीने बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिखाई देगी.

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित होगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.

इसके बाद इंग्लैंड दौरा

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होगी. इंग्लैंड में भारत पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगा. यह पूरा दौरा 19 जुलाई तक चलेगा. इस तरह टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के सामने आने वाले महीनों में भी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम रहेगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: फाइनल जीतने के बाद गर्लफ्रेंड माहिका के साथ स्टेज पर लेट गए हार्दिक पंड्या, देखें VIDEO