IND vs SA: कटक T20 में भारत की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका 74 पर ऑल आउट

IND vs SA T20: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की. यह मुकाबला T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और भारत ने यहां हर विभाग में दबदबा दिखाया.

cricket IND vs SA India resounding win in Cuttack T20, South Africa all out for 74
Image Source: Social Media

IND vs SA T20: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की. यह मुकाबला T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और भारत ने यहां हर विभाग में दबदबा दिखाया.

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. भारतीय पारी की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं रही. पहले ही ओवर में शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए, और जल्द ही कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 11 रन पर पवेलियन लौटे.

भारत ने रखा 176 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

अभिषेक शर्मा ने 17 रन बनाए, लेकिन स्कोरबोर्ड तेजी से नहीं बढ़ सका. इसके बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पारी को सँभालने की कोशिश की. तिलक ने 26 और अक्षर ने 23 रन जोड़े, लेकिन दोनों महत्वपूर्ण समय पर आउट हो गए.

अंत में हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला और 28 गेंदों में नाबाद 59 रन की विस्फोटक पारी खेली. शिवम दुबे के साथ उनकी 33 रन की तीज़ साझेदारी ने भारत को 20 ओवर में 176/5 तक पहुंचाया.

साउथ अफ्रीका की पारी बिखरी, भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर

176 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई. पहले ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी कॉक को बिना रन बनाए आउट कर झटका दे दिया. तीसरे ओवर में अर्शदीप ने ट्रिस्टन स्टब्स को 14 रन पर चलता किया.

साउथ अफ्रीका के धराधर गिरे विकेट

छठे ओवर में अक्षर पटेल ने कप्तान एडेन मार्करम को 14 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर को सातवें ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर आउट किया, जिससे साउथ अफ्रीका की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई.

वरुण चक्रवर्ती ने आठवें और दसवें ओवर में लगातार विकेट लिए. उन्होंने मार्को जानसेन को 12 रन पर बोल्ड किया. इसके बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस और केशव महाराज को आउट किया. इसी के साथ उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 100 विकेट पूरे हो गए. बारहवें ओवर में अक्षर ने नौवां विकेट लिया और अगले ओवर में शिवम दुबे ने आखिरी विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 74 रन पर ऑल आउट कर दिया.

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच को एकतरफा बना दिया.

  • अर्शदीप सिंह: 2 ओवर, 14 रन, 2 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह: 3 ओवर, 17 रन, 2 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती: 3 ओवर, 19 रन, 2 विकेट
  • अक्षर पटेल: 2 विकेट
  • हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे: 1-1 विकेट

साउथ अफ्रीका की टीम पूरे मैच में दबाव से बाहर नहीं निकल सकी और 13 ओवर में ही ढेर हो गई.

टीम संयोजन रहा भारत के पक्ष में

पहले टी20 में भारत ने युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ मैदान में उतरकर एक संतुलित टीम उतारी.

भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:
क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया

भारत के लिए मजबूत शुरुआत, सीरीज में बढ़त

101 रनों की इस शानदार जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, बल्कि वर्ल्ड कप से पहले अपने मजबूत इरादों का भी संकेत दे दिया. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, हर विभाग में टीम का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जो आने वाले मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है.

यह भी पढे़ं- स्मगलर गुब्बारे ने इस देश में मचाई हलचल, NATO का है सदस्य; पूरे देश इमरजेंसी घोषित