क्रिकेटर्स का लग्जरी पानी! एक बोतल आती है इतनी महंगी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Cricketers Drinking Water: क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, अब एक “फिटनेस साइंस” बन चुका है. मैदान पर घंटों पसीना बहाने वाले खिलाड़ी न सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज़ पर ध्यान देते हैं, बल्कि यह तक सोच-समझकर तय करते हैं कि उन्हें कौन-सा पानी पीना है. जी हां, कई स्टार क्रिकेटर्स ऐसा पानी पीते हैं जिसकी एक बोतल की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं.

Cricketers drinking water price will leave you shocked
Image Source: Social Media

Cricketers Drinking Water: क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, अब एक “फिटनेस साइंस” बन चुका है. मैदान पर घंटों पसीना बहाने वाले खिलाड़ी न सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज़ पर ध्यान देते हैं, बल्कि यह तक सोच-समझकर तय करते हैं कि उन्हें कौन-सा पानी पीना है. जी हां, कई स्टार क्रिकेटर्स ऐसा पानी पीते हैं जिसकी एक बोतल की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं. कोई विदेशी मिनरल वॉटर पीता है तो कोई ब्लैक वॉटर का शौकीन है, जिसकी कीमत हजारों रुपये तक पहुंच जाती है.

विराट कोहली का पसंदीदा पानी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वह जिस पानी का सेवन करते हैं, उसका नाम Evian है. यह फ्रेंच आल्प्स की बर्फीली पहाड़ियों से निकलने वाला मिनरल वॉटर है. Evian की एक लीटर बोतल की कीमत ₹3,000 से ₹4,000 तक होती है. कोहली ब्लैक वॉटर भी पीते हैं, जो पीएच बैलेंस्ड होता है और शरीर के एसिड लेवल को नियंत्रित रखता है. इसमें प्राकृतिक खनिज तत्व मौजूद होते हैं, जो एनर्जी और मेटाबॉलिज्म दोनों को संतुलित करते हैं.

आखिर इतना महंगा क्यों है ये पानी?

यह सिर्फ “ब्रांड वैल्यू” का मामला नहीं है. Evian जैसे प्रीमियम वॉटर ब्रांड्स की कीमत उनके स्रोत और शुद्धिकरण प्रक्रिया पर निर्भर करती है. इन्हें ग्लेशियरों के नीचे से प्राकृतिक रूप से फिल्टर किया जाता है, जिससे इनका मिनरल कंटेंट बना रहता है. वहीं, ब्लैक वॉटर में मौजूद एल्कलाइन प्रॉपर्टीज शरीर से टॉक्सिन्स को निकालती हैं और हाइड्रेशन को बेहतर बनाती हैं — यही कारण है कि ये पानी आम बोतलबंद पानी से कई गुना महंगा होता है.

धोनी का ‘20 रुपये वाला पानी’

दूसरी तरफ, महेंद्र सिंह धोनी सादगी की मिसाल हैं. जहां कुछ खिलाड़ी हजारों का पानी पीते हैं, वहीं धोनी आज भी स्थानीय ब्रांड का साधारण मिनरल वॉटर पीना पसंद करते हैं. उनके लिए ज़रूरी है पानी की शुद्धता, न कि उसका ब्रांड नाम.

क्या सच में फर्क डालता है ये पानी?

कई फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पानी शुद्ध, साफ और मिनरल्स से भरपूर है, तो ब्रांड का ज्यादा असर नहीं पड़ता. हालांकि, जो खिलाड़ी लगातार ट्रैवल करते हैं और हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग करते हैं, उनके लिए पीएच-बैलेंस्ड और मिनरल रिच वॉटर शरीर की रिकवरी में मददगार साबित होता है.

ये भी पढ़ें: OMG! दूसरे वनडे में जीरो पर आउट होकर विराट कोहली के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, जानकर नहीं होगा यकीन