Smart TV से AC तक... यहां दिवाली सेल में थोक के भाव बिक रहे ये आइटम्स, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Diwali Sale 2025: दशहरा, धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहारों से पहले टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन क्रोमा ने इस साल का सबसे बड़ा सेल ‘Festival of Dreams Sale’ लॉन्च कर दिया है.

Croma Diwali Sale 2025 Huge Discounts on Smart TVs to Air Conditioners
Image Source: Freepik

Diwali Sale 2025: दशहरा, धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहारों से पहले टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन क्रोमा ने इस साल का सबसे बड़ा सेल ‘Festival of Dreams Sale’ लॉन्च कर दिया है. यह मेगा ऑफर 23 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें ग्राहकों को स्मार्ट टीवी, एसी, लैपटॉप से लेकर होम किचन अप्लायंसेज तक पर भारी डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिलेंगे. अगर आप भी त्योहारों के दौरान नई गैजेट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए सबसे बड़ा अवसर साबित होगी.

हर कैटेगरी पर बंपर छूट का तड़का

क्रोमा ने इस बार लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर जबरदस्त ऑफर दिया है.

  • स्मार्ट टीवी पर 35% तक की भारी छूट
  • स्मार्टफोन पर 15% तक का डिस्काउंट
  • रेफ्रिजरेटर पर 25% तक की छूट
  • वॉशिंग मशीन पर 30% तक के ऑफर
  • एयर कंडीशनर्स पर 35% तक की बचत
  • लैपटॉप्स पर 20% तक का डिस्काउंट
  • होम और किचन अप्लायंसेज पर 35% तक की छूट
  • हेडफोन और ईयरफोन पर 45% तक की भारी कटौती
  • होम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 30% तक के ऑफर

560 स्टोर्स और ऑनलाइन खरीदारी का बेहतरीन अनुभव

क्रोमा की यह मेगा सेल 560 से ज्यादा स्टोर्स पर देश भर के 200 शहरों में उपलब्ध है. साथ ही, ग्राहक क्रोमा की वेबसाइट croma.com और Tata Neu ऐप के जरिए भी अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स घर बैठे खरीद सकते हैं. दोनों ही विकल्पों पर समान ऑफर और सेविंग्स मिलती हैं.

डिजिटल सुविधा से आसान शॉपिंग

क्रोमा की कनेक्टेड एक्सपीरियंस सर्विस से ग्राहक ऑनलाइन प्रोडक्ट रिसर्च कर सकते हैं, फिर अपने नजदीकी स्टोर से प्रोडक्ट रिजर्व कर के पिकअप ले सकते हैं. पेपरलेस चेकआउट, फ्री होम डिलीवरी और इंस्टॉलेशन जैसी सुविधाएं भी इस सेल का हिस्सा हैं, जो खरीदारी को और भी आसान और सुरक्षित बनाती हैं.

Amazon और Flipkart पर भी सेल जारी

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं तो अमेजन के ‘Great Indian Festival Sale 2025’ और फ्लिपकार्ट के ‘Big Billion Days Sale 2025’ पर भी भारी डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं. खासकर स्मार्टफोन की खरीदारी के लिए ये दोनों सेल बेहद फायदे का सौदा साबित हो रही हैं. साथ ही, इन प्लेटफॉर्म्स पर आपको कई बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: अब फ्री में नहीं चलेंगे Facebook और Instagram, हर महीने खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये, जानें डिटेल