Krystle D'Souza Kiss Viral Video: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर के गाने ‘शरारत’ में नजर आने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर उनके डांस और ग्लैमरस अंदाज की जमकर चर्चा हो रही है. कई इवेंट्स और पार्टियों में भी क्रिस्टल इसी गाने पर परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं.
वायरल वीडियो ने बढ़ाईं डेटिंग की चर्चाएं
अब क्रिस्टल डिसूजा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दुबई के अरबपति बिजनेसमैन एपी के साथ बेहद करीब देखा गया. वीडियो किसी पार्टी का बताया जा रहा है, जहां दोनों ग्रुप फोटो क्लिक करवा रहे थे. इसी दौरान कैमरे में एक ऐसा मोमेंट कैद हो गया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी.
वायरल क्लिप में एपी, क्रिस्टल को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स अब इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. हालांकि अब तक ना तो क्रिस्टल डिसूजा और ना ही एपी की तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.
सोशल मीडिया पर बढ़ीं अटकलें
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर फैंस लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो उनकी लव लाइफ से जुड़ा बड़ा संकेत हो सकता है. फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और पुराने पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले क्रिस्टल और एपी एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी लगातार कमेंट करते नजर आए थे. इसके अलावा क्रिस्टल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिनमें वह दुबई की लग्जरी कारों में घूमती दिखाई देती हैं. यूजर्स का दावा है कि ये लग्जरी कारें एपी की हो सकती हैं.
पहले भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं क्रिस्टल
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टल डिसूजा इससे पहले एक करोड़पति बिजनेसमैन गुलाम को डेट कर चुकी हैं. दोनों करीब तीन साल तक रिश्ते में रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद से ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं.
कौन हैं एपी?
एपी दुबई के एक बड़े बिजनेसमैन बताए जाते हैं, जिनका लग्जरी कारों का कारोबार है. वह महंगी और हाई-एंड कारों की खरीद-बिक्री के साथ उन्हें किराए पर देने का काम भी करते हैं. एपी अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं.
हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की सीरीज देसी ब्लिंग में भी नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एपी इससे पहले इंटरनेट पर्सनैलिटी पामेला सेरेना को भी डेट कर चुके हैं.
.ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर बड़ा एक्शन, शुभेंदु सरकार बनाएगी ‘होल्डिंग सेंटर’