बहन पर सवाल उठाने पर भड़के दीपक चाहर! बिग-बॉस के घर में लगा दी कुनिका की क्लास

Deepak Chahr Scold Kunickaa: बिग बॉस का सफर अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. फिनाले की हलचल के बीच घर के अंदर तनाव भी बढ़ता जा रहा है. फैमिली वीक ने जहां प्रतियोगियों को भावुक किया, वहीं कई पुराने मसलों ने एक बार फिर आग पकड़ ली. इसी दौरान क्रिकेटर दीपक चाहर की एंट्री ने शो में नया तूफान खड़ा कर दिया.

Deepak Chahar Sold Kunickaa for raising question on malti character
Image Source: Social Media

Deepak Chahr Scold Kunickaa: बिग बॉस का सफर अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. फिनाले की हलचल के बीच घर के अंदर तनाव भी बढ़ता जा रहा है. फैमिली वीक ने जहां प्रतियोगियों को भावुक किया, वहीं कई पुराने मसलों ने एक बार फिर आग पकड़ ली. इसी दौरान क्रिकेटर दीपक चाहर की एंट्री ने शो में नया तूफान खड़ा कर दिया.


बिग बॉस हाउस में कदम रखते ही दीपक ने अपनी बहन मालती चाहर को मज़ेदार अंदाज में रोस्ट किया, लेकिन यह हल्कापन जल्द ही एक गंभीर मुद्दे में बदल गया. दीपक ने सीधे कुनिका सदानंद से वह बात पूछी जो पूरे सीज़न चर्चा में रही—मालती को ‘लेस्बियन’ कहने वाला विवाद.

‘ये नेशनल प्लेटफॉर्म है…’ दीपक ने जताई नाराज़गी

दीपक ने सबके सामने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि नेशनल टीवी पर किसी को ‘लेस्बियन या गे’ कह देना कोई हल्की बात नहीं है. उन्होंने कहा—
“आपने कहा था कि आप सौ प्रतिशत श्योर हैं कि मालती लेस्बियन है. यह बहुत गलत बात है. किसी की मैरिटल स्टेटस या निजी ज़िंदगी को इस तरह पेश करना उसके लिए नुकसानदेह हो सकता है. शो खत्म होने के बाद भी लोग उसी इमेज को सच मान लेंगे.” दीपक ने यह भी साफ किया कि वह लड़ने नहीं आए, सिर्फ एक गलत धारणा को सामने रखने आए हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @iconic_talks_

बेटे की माफी पर मालती का खुलासा

दीपक की बात के बाद मालती ने बताया कि कुनिका के बेटे अयान ने एक बार उनसे माफी मांगी थी, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि वह किस बात की माफी थी. यह सुनकर कुनिका ने कहा कि उनके बयान का मतलब गलत समझा गया है. उनका कहना था कि उन्हें ऐसा लगा कि लोगों को ऐसा लग सकता है—न कि वह खुद यह दावा कर रही थीं.

घर में फिर बढ़ा विवाद

कुनिका के बचाव के तुरंत बाद फरहाना भट्ट ने दखल देते हुए कहा कि “अगर कुनिका ने कुछ कहा है तो जरूर कुछ देखा होगा.” इसी बात पर मालती और फरहाना के बीच टकराव शुरू हो गया. फैमिली वीक का माहौल जहां भावुक होना चाहिए था, वहीं इस तकरार ने घर के माहौल को और भी उथल-पुथल कर दिया.

कुनिका का एलिमिनेशन बना बड़ा झटका

इसी बीच खबर आई है कि इस हफ्ते कुनिका सदानंद शो से बाहर हो चुकी हैं. फिनाले के बिल्कुल करीब पहुंचकर उनका एलिमिनेशन फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं है. अब देखने वाली बात यह होगी कि दीपक चाहर की एंट्री और इस टकराव के बाद मालती चाहर के गेम में क्या बदलाव आता है. बिग बॉस का फिनाले जितना नजदीक आ रहा है, उतना ही ड्रामा और इंटेंसिटी बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें: अब थिएटर में 'भाबीजी घर पर हैं' का होगा, इस दिन फिल्म होगी रिलीज