जिधर तक जाएगी नजर..उधर तक दिखेगा सिर्फ पानी ही पानी, इस पूल का नजारा देख कांप जाएगी आपकी रूह; देखें VIDEO

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो इंसान की कल्पना से कहीं आगे निकल जाती हैं. कुछ अजूबे प्रकृति की देन होते हैं, तो कुछ इंसानी दिमाग और तकनीक का कमाल. आमतौर पर हम स्विमिंग पूल को एक सीमित गहराई तक ही सोचते हैं.

Deepest Pool in the world Located in dubai video goes viral on social media
Image Source: Social Media

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो इंसान की कल्पना से कहीं आगे निकल जाती हैं. कुछ अजूबे प्रकृति की देन होते हैं, तो कुछ इंसानी दिमाग और तकनीक का कमाल. आमतौर पर हम स्विमिंग पूल को एक सीमित गहराई तक ही सोचते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि कोई पूल 20 मंज़िला इमारत जितना गहरा हो सकता है? यह सुनकर भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन यह हकीकत है.

हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे गहरे स्विमिंग पूल की, जिसे देखकर पहली नज़र में ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसकी संरचना इतनी अनोखी है कि ऊपर से देखने पर यह किसी इमारत की मंज़िल जैसा दिखता है, लेकिन बीच में बना गहरा कुआं इसे रहस्यमय और डरावना बना देता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

इस अनोखे स्विमिंग पूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखता है कि पूल का ऊपरी हिस्सा सामान्य लगता है, लेकिन जैसे ही नजर नीचे जाती है, गहराई का अंदाजा लगते ही दिल धड़कने लगता है. हालांकि, जो लोग इसके अंदर उतर चुके हैं, उनका कहना है कि यह अनुभव डर से ज्यादा रोमांच से भरा हुआ है. यह पूल दुबई में स्थित है और इसे ‘डीप डाइव दुबई’ के नाम से जाना जाता है. अपनी असाधारण गहराई और डिजाइन की वजह से इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपनी जगह बनाई है.

सीप के आकार में बना, इतिहास से जुड़ी अनोखी संरचना

डीप डाइव दुबई सिर्फ एक स्विमिंग पूल नहीं, बल्कि एक सोच और कहानी है. इसका डिजाइन सीप (Oyster) के आकार में किया गया है, जो संयुक्त अरब अमीरात के मोती-संग्रह के समृद्ध इतिहास को दर्शाता है. जैसे ही गोताखोर इसके अंदर जाते हैं, उन्हें ऐसा महसूस होता है मानो वे किसी दूसरी ही दुनिया में प्रवेश कर रहे हों. इस पूल के भीतर का नजारा किसी फिल्म सेट से कम नहीं है. यहां डूबी हुई पुरानी कार, एक छोटी लाइब्रेरी और यहां तक कि अंडरवॉटर आर्केड गेम्स भी मौजूद हैं. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी सपने से कम नहीं.

पानी के नीचे फिल्म स्टूडियो और नासा की तकनीक

इस स्विमिंग पूल की एक और खास बात यह है कि इसके भीतर दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर फिल्म स्टूडियो बनाया गया है. यही वजह है कि यहां कई इंटरनेशनल शूट और डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जाती हैं. पूल के पानी का तापमान पूरे साल करीब 30 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखा जाता है, ताकि गोताखोरों को किसी तरह की असुविधा न हो. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां इस्तेमाल की जाने वाली फिल्टरेशन तकनीक नासा द्वारा विकसित की गई है, जो हर छह घंटे में पूरे पूल के पानी को पूरी तरह साफ कर देती है.

रोमांच और तकनीक का अनोखा संगम

डीप डाइव दुबई उन जगहों में से है जहां एडवेंचर, आर्किटेक्चर और एडवांस टेक्नोलॉजी एक साथ देखने को मिलती है. अगर आप कुछ अलग, रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव की तलाश में हैं, तो यह स्विमिंग पूल किसी अजूबे से कम नहीं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी घुसपैठियों की फील्डिंग सेट! छिपने की भी नहीं देगा जगह, जानें भारत के 'SUMITRA' की खासियत