'Kalki 2898 AD' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, जानें क्या है कारण

Deepika Padukone kalki 2898ad: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में रिलीज़ हुई साइंस फिक्शन ब्लॉकबस्टर 'Kalki 2898 AD' में अहम भूमिका निभाने वाली दीपिका अब इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी.

Deepika Padukone opted out of the sequel of Kalki 2898 AD find out the reason
Image Source: Social Media/X

Deepika Padukone kalki 2898ad: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में रिलीज़ हुई साइंस फिक्शन ब्लॉकबस्टर 'Kalki 2898 AD' में अहम भूमिका निभाने वाली दीपिका अब इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. इस बात की पुष्टि खुद फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट के ज़रिए की है.

फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह आधिकारिक रूप से सूचित किया जाता है कि दीपिका पादुकोण अब Kalki 2898AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. हमने कई दौर की चर्चाओं और विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है. पहली फिल्म की यात्रा बेहद लंबी और चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन हम भविष्य में साथ काम नहीं कर पाएंगे. Kalki जैसी प्रोजेक्ट को पूरी कमिटमेंट की ज़रूरत है. हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”

'स्पिरिट' के बाद अब 'कल्कि' भी हाथ से गई

यह पहली बार नहीं है जब दीपिका किसी बड़े बजट की तेलुगू फिल्म से बाहर हुई हैं. इससे पहले उन्हें प्रभास के साथ आने वाली एक और बड़ी फिल्म 'स्पिरिट' से भी रिप्लेस कर दिया गया था. अब 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से भी बाहर होने की खबर से फैंस हैरान हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी चिंता जतानी शुरू कर दी. एक यूज़र ने लिखा, "स्पिरिट के बाद अब 'कल्कि' भी? आखिर दीपिका को इन प्रोजेक्ट्स से क्यों हटाया जा रहा है? वहीं, एक अन्य ने सवाल किया, "अब दीपिका को कौन रिप्लेस करेगा? उम्मीद है कोई दमदार अदाकारा इस रोल को निभाए."

क्या है इसके पीछे की वजह?

फिलहाल दीपिका के बाहर होने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि डेट्स क्लैश, क्रिएटिव डिफरेंसेज़ या फिर कमिटमेंट से जुड़ी समस्याएं इसका कारण हो सकती हैं. हालांकि, इस पर दीपिका पादुकोण की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें-