बुधवार की सुबह राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण की भारी मार के साथ हुई. शहर की हवा बेहद जहरीली बनी रही और औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. चिंता की बात यह रही कि राजधानी के 70 प्रतिशत से अधिक वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र गंभीर स्तर में दर्ज किए गए.
दिल्ली से सटे एनसीआर इलाकों में भी हालात कुछ खास बेहतर नहीं दिखे. नोएडा में AQI 361 और ग्रेटर नोएडा में 348 दर्ज किया गया. हालांकि मंगलवार की तुलना में प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता अब भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बनी हुई है.