Delhi Blast Case Update : शाहीन को फरीदाबाद लेकर आई NIA, Al-Falah University में भी पूछताछ

Delhi Blast Case NIA brought Shaheen to Faridabad

दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में एक बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) गुरुवार देर रात महिला आरोपी डॉ. शाहीन सईद को फरीदाबाद लेकर पहुंची. एजेंसी टीम उसे सीधे अल-फलाह यूनिवर्सिटी ले गई, जहाँ उसके बताए स्थानों की निशानदेही कराई गई. इससे पहले इसी केस में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील को भी NIA इसी विश्वविद्यालय में ले जाकर साक्ष्य जुटा चुकी है.