दिल्ली ने इस बार दीवाली कुछ इस अंदाज़ में मनाई कि इतिहास के पन्नों में यह पल दर्ज हो गया. पहली बार राजधानी के कर्तव्य पथ पर लाखों दीपकों की जगमगाहट के साथ दिव्य रामकथा का भव्य आयोजन हुआ, जिसने हर दर्शक के मन को छू लिया.
इंडिया गेट के ऊपर जैसे ही रामकथा के दृश्य उभरे और नीचे धरती पर दीपों की अनगिनत लकीरें जगमगाने लगीं, तो वह नजारा देखने वालों के लिए किसी स्वप्न से कम नहीं था. यह आयोजन न सिर्फ भव्य था, बल्कि भावनाओं से भी भरपूर था — एक ओर अध्यात्म की गूंज, तो दूसरी ओर दीपों की चमक से रोशन कर्तव्य पथ.
मुख्यमंत्री ने दीवाली पर लोगों के साथ मनाया जश्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऐतिहासिक आयोजन में जनता के साथ शरीक होकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “इस बार की दीवाली दिल्ली के लिए खास है. पहली बार कर्तव्य पथ पर इतने बड़े पैमाने पर दीप प्रज्ज्वलन हुआ है और इंडिया गेट की छाया में रामकथा का इतना सुंदर मंचन देखने को मिला है. यह दृश्य दिल्लीवासियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा.”
नीचे इंडिया गेट
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) October 18, 2025
उपर ड्रोन शो द्वारा राम कथा का भव्य दर्शन
पूरे कर्तव्य पथ पर जगमगाते लाखों दीए
CM @gupta_rekha और पूरी सरकार जनता के साथ दीवाली मनाती हुईं
ये दृश्य दिल्ली ने पहली बार देखा है
ये है दिल्ली की दीवाली
कर्तव्य पथ पर जल रहें हैं लाखों दीए #DilliDeepotsav2025 pic.twitter.com/KjZFfgLqHI
ड्रोन शो से हुआ आयोजन का कायापलट
इस भव्य आयोजन का एक और आकर्षण था — रामकथा पर आधारित ड्रोन शो, जो तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम था. मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे ‘बदलती दिल्ली की नई पहचान’ बताया. उन्होंने कहा, “आज दिल्ली की दीवाली न केवल राजधानी बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश है — कि परंपरा को आधुनिकता से जोड़कर कैसे एक नई सांस्कृतिक पहचान बनाई जा सकती है.”
इतिहास बन गया यह दीपोत्सव
कर्तव्य पथ पर इस दीपोत्सव ने यह साबित कर दिया कि जब सरकार और जनता एक साथ मिलकर कोई सांस्कृतिक आयोजन करते हैं, तो वह केवल त्योहार नहीं, बल्कि इतिहास बन जाता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, ठंड की आहट के साथ बढ़ा प्रदूषण