PM मोदी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाले संदेश के बाद एक्शन में दिल्ली मेट्रो, बढ़ाए गए अतिरिक्त फेरे

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. 18 मई से हर सोमवार दिल्ली मेट्रो में 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे कुल 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप जुड़ेंगे और लोगों को सफर में ज्यादा सुविधा मिलेगी.

Delhi Metro takes action after PM Modi message on public transport additional trips increased
Image Source: Social Media

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. 18 मई से हर सोमवार दिल्ली मेट्रो में 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे कुल 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप जुड़ेंगे और लोगों को सफर में ज्यादा सुविधा मिलेगी.

डीएमआरसी का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दूसरे दिनों में भी अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं शुरू की जा सकती हैं. दिल्ली मेट्रो में हर दिन करीब 65 लाख लोग सफर करते हैं, ऐसे में इस फैसले से लाखों यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है.

भीड़ कम करने के लिए किए जा रहे खास इंतजाम

डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है. इसके तहत स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

साथ ही ज्यादा टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को लंबी लाइन में खड़ा न होना पड़े. इसके अलावा DFMD, बैगेज स्कैनर और भीड़ कंट्रोल करने के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे के आसपास मेट्रो में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. ऐसे में अतिरिक्त फेरे शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी है मेट्रो

डीएमआरसी के अनुसार दिल्ली मेट्रो अब राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी है. मेट्रो नेटवर्क रेलवे स्टेशन, ISBT, एयरपोर्ट, RRTS, नोएडा और गुरुग्राम मेट्रो से जुड़ा हुआ है, जिससे लोगों को आसान सफर की सुविधा मिलती है. इसके अलावा 160 मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जा रही है. इसमें ई-रिक्शा, ई-ऑटो, बाइक टैक्सी और साइकिल जैसी सेवाएं शामिल हैं.

हाईटेक सुविधाओं से आसान हुआ सफर

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए कई डिजिटल सेवाएं भी शुरू की गई हैं. 126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध है. वहीं डिजिटल टिकटिंग के तहत QR टिकट, NCMC कार्ड, व्हाट्सएप टिकटिंग, पेटीएम, फोनपे, अमेजन और IRCTC जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं. इससे लोगों को टिकट लेने में आसानी होती है और समय की भी बचत होती है.

पर्यावरण के अनुकूल परिवहन पर जोर

डीएमआरसी ने कहा कि वह सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है. सेंट्रल विस्टा इलाके में IOCL के सहयोग से हाइड्रोजन बस सेवा शुरू करने का भी जिक्र किया गया. डीएमआरसी का कहना है कि आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में काम जारी रहेगा.

ये भी पढ़े- IPL 2026: DC vs RR मैच में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 3 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास