South East Delhi: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन 'आघात 3.0', 285 आरोपियों की गिरफ्तारी

Delhi Police operation Aghat 3.0 Arrest of 285 accused

Operation Aghaat 3.0: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी जिले में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत शुक्रवार की रात 285 अपराधियों को गिरफ्तार किया. डीसीपी हेमंत तिवारी के मुताबिक यह अभियान एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत चलाया गया. अभियान का उद्देश्य संगठित अपराधियों, नशा तस्करों और हथियारों के साथ जुड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना है.

इस अभियान के दौरान कुल 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत रोका गया, जबकि 116 अपराधियों को विशेष रूप से गिरफ्तार किया गया. अभियान में 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो लिफ्टर भी पकड़े गए.