अब दिल्ली वाले भी ले पाएंगे हॉट एयर बैलून की एयर सफारी का मजा, जानें कब से होगी शुरू?

देश की राजधानी दिल्ली अब सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी तेजी से पहचान बना रही है. शहर में जल्द ही एक ऐसा रोमांचक अनुभव शुरू होने जा रहा है, जो हर पर्यटक को दिल्ली को नए नजरिए से देखने का मौका देगा.

Delhi Starts it first hot air balloon service at baansera park know place an ticket time
Image Source: Social Media

देश की राजधानी दिल्ली अब सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी तेजी से पहचान बना रही है. शहर में जल्द ही एक ऐसा रोमांचक अनुभव शुरू होने जा रहा है, जो हर पर्यटक को दिल्ली को नए नजरिए से देखने का मौका देगा. बांसेरा में मंगलवार को हॉट एयर बैलून राइड का पहला ट्रायल किया गया और इसके साथ ही राजधानी ने पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगा दी है.


बांसेरा में आयोजित सफल ट्रायल रन के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना खुद हॉट एयर बैलून में सवार हुए. इस ट्रायल ने न सिर्फ योजना को हरी झंडी दी, बल्कि राजधानी में एडवेंचर टूरिज्म के नए अध्याय की शुरुआत भी कर दी. DDA की इस पहल का उद्देश्य है. दिल्ली के इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना, यमुना किनारे के इलाकों को विकसित करना और लोगों को एक सुरक्षित व आकर्षक मनोरंजन विकल्प उपलब्ध कराना.

चार लोकेशन्स पर मिलेगी बैलून राइड की सुविधा

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी जल्द ही चार स्थानों पर टेदर्ड (बंधी हुई) हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने जा रही है. बांसेरा, असिता, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बांसेरा में ट्रायल सफल रहने के बाद उम्मीद है कि सबसे पहले यहीं से पब्लिक राइड्स शुरू होंगी. यह अनुभव लोगों को दिल्ली के प्राकृतिक नज़ारों, यमुना रिवरफ्रंट और शहर के खूबसूरत स्काईलाइन का अलग अंदाज में दर्शन कराएगा.

अब दिल्ली को मिलेगा एरियल व्यू का अनोखा अनुभव

लॉन्च के बाद यह सुविधा दिल्ली के पर्यटन को नई दिशा देगी. अब लोग जमीन से नहीं, बल्कि आसमान से शहर की हरियाली, आधुनिकता और ऐतिहासिक विरासत को देख पाएंगे. नवंबर से फरवरी तक का मौसम बैलूनिंग के लिए सबसे आदर्श माना जाता है, इसलिए पब्लिक राइड्स इन्हीं महीनों में ज्यादा आयोजित होंगी.

रोजाना चार घंटे तक मिल सकेगी बैलून राइड

DDA के अनुसार, प्रतिदिन लगभग चार घंटे तक बैलून राइड्स आयोजित की जाएंगी. हालांकि मांग बढ़ने पर समय को बढ़ाया भी जा सकता है. हॉट एयर बैलून को सुरक्षा के साथ जमीन पर बांधा जाएगा ताकि यात्रियों को बिना जोखिम के रोमांचक अनुभव मिले.

यमुना किनारों का कायकल्प, DDA की बड़ी उपलब्धि

DDA इन दिनों यमुना नदी किनारे व्यापक बदलाव कर रहा है. जहां कभी अवैध कब्जे और वेस्ट फैक्टर नजर आता था, वहां अब हरे-भरे पार्क, रिवरफ्रंट वॉकवे और थीम्ड पब्लिक स्पेस तैयार किए जा रहे हैं. असिता जो पहले अतिक्रमण से भरा इलाका था. अब एक सुंदर व प्राकृतिक स्पेस में बदल चुका है.

बांसेरा बैम्बू पार्क: डंपिंग साइट से बना खूबसूरत इको-पार्क

सराय काले खां में बांसेरा को शानदार बैम्बू पार्क में बदल दिया गया है. 30,000 से ज्यादा बांस. तीन आकर्षक जलाशय.एक म्यूजिकल फाउंटेन. इस पार्क को दिल्ली के नए इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी इस एडवेंचर परियोजना का अहम हिस्सा होंगे. दोनों जगहें पहले से ही दिल्ली के प्रमुख स्पोर्ट्स हब हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों को सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा तोहफा, 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेंटर का किया उद्घाटन