क्या धनश्री ने पवन सिंह को किया वादा निभाया? लाल बिंदी और 'ट्रेडिशनल ड्रेस में आईं नजर

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दर्शकों को एक अनोखा बॉन्ड देखने को मिला पवन सिंह और धनश्री वर्मा के बीच की दोस्ती और मज़ाकिया नोकझोंक ने शो में एक हल्का-फुल्का लेकिन यादगार रंग भर दिया था.

Dhanashree verma Fulfilled promise of pawan singh in rise and fall latest episode
Image Source: Social Media

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दर्शकों को एक अनोखा बॉन्ड देखने को मिला पवन सिंह और धनश्री वर्मा के बीच की दोस्ती और मज़ाकिया नोकझोंक ने शो में एक हल्का-फुल्का लेकिन यादगार रंग भर दिया था. हालांकि, पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद इस जोड़ी की केमिस्ट्री अधूरी रह गई, लेकिन अब एक बार फिर धनश्री ने कुछ ऐसा किया है जिसने दर्शकों को चौंका दिया.

शो में पवन सिंह कई बार मज़ाक-मज़ाक में धनश्री से कहते दिखाई दिए कि उन्हें बिंदी लगानी चाहिए वो लुक उन पर खूब जमेगा. हर बार धनश्री हंसते हुए जवाब देतीं कि जब इंडियन आउटफिट पहनेंगी, तभी बिंदी भी लगाएंगी. अब जब पवन सिंह शो से बाहर हो चुके हैं, तब धनश्री ने अपना वादा निभाया है. लेटेस्ट एपिसोड में धनश्री ने रेड ट्रेडिशनल सूट पहना और माथे पर सजी बिंदी के साथ स्क्रीन पर आईं. उनका यह नया अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स इस लुक को न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि इसका सीधा कनेक्शन पवन सिंह से जोड़ रहे हैं.

फैन्स का रिएक्शन: "पवन भइया देख लें ये वीडियो!"

धनश्री के ट्रेडिशनल लुक पर फैन्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने लिखा “अब पवन भइया खुश हो जाएंगे!” तो किसी ने इसे “पावर स्टार के शब्दों का असर” बताया. कुछ यूज़र्स तो इस वीडियो को पवन सिंह तक पहुंचाने की बात भी कर रहे हैं.

क्या पवन सिंह के लिए था ये अंदाज़?

शो की शुरुआत से अब तक धनश्री हमेशा वेस्टर्न कपड़ों में नजर आईं. ऐसे में अचानक इंडियन आउटफिट में उनका दिखना दर्शकों को एक इमोशनल कनेक्शन का संकेत दे रहा है. शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे मजबूत हुई और जब पवन सिंह शो छोड़कर गए, तो धनश्री इमोशनल भी हो गई थीं. कई बार उन्हें पवन को याद करते हुए भी दिखाया गया.

क्या शो से बाहर भी बनी रहेगी ये दोस्ती?

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शो खत्म होने के बाद भी पवन सिंह और धनश्री की ये दोस्ती बरकरार रहती है या नहीं. लेकिन फिलहाल तो फैन्स को इस अंदाज़ में धनश्री का देसी लुक और उनके इस छोटे लेकिन प्यारे जेस्चर ने खासा प्रभावित किया है.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर स्वाद से साथ हंसी का तड़का लगाने लौट रहा 'लाफ्टर शेफ' सीजन 3, इस कॉमेडियन ने किया कंफर्म!