धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस पर करने जा रही धमाका, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें

Tere Ishq Mein: ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी हिट फिल्मों के बाद, निर्देशक आनंद एल राय फिर से रोमांस के जादू की तैयारी में हैं. उनकी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी.

Dhanush Kriti Tere Ishq Mein blast at the box office advance booking
Image Source: Social Media

Tere Ishq Mein: ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी हिट फिल्मों के बाद, निर्देशक आनंद एल राय फिर से रोमांस के जादू की तैयारी में हैं. उनकी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं और फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर दूसरे पोस्ट पर फिल्म के रोमांटिक गाने सुनने को मिल रहे हैं, जो उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं.

‘तेरे इश्क में’ की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई और आंकड़े उम्मीदों से भी बेहतर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ही 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. पहले दिन फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के 65.59 लाख रुपये और ब्लॉक सीट्स के साथ 2.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रिलीज अभी दो दिन दूर है, लेकिन यह एडवांस बुकिंग की सफलता बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग का संकेत दे रही है.

क्या तोड़ेगी ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड?

इस साल रोमांस फिल्मों ने दर्शकों को खूब भाया है. ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले ही अपना असर दिखाया है. अब सवाल यह है कि क्या ‘तेरे इश्क में’ आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी के जादू से इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘गुस्ताख इश्क’ से मुकाबला

‘तेरे इश्क में’ अकेले नहीं उतर रही है. यह फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के साथ क्लैश करेगी, जिसमें विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं. जहां ‘तेरे इश्क में’ एक मास-appeal लव स्टोरी के रूप में दिखाई दे रही है, वहीं ‘गुस्ताख इश्क’ खास दर्शकों के लिए डिज़ाइन की गई फिल्म है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकलती है.

यह भी पढ़ें- जहां दुनिया मंदी से जूझ रही, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था ने किया कमाल; इस रिपोर्ट ने सबको चौंकाया