धुरंधर पर बैन.. जानें इन 6 देशों को फिल्म से क्या है आपत्ति? गुस्से में पाकिस्तान!

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. भारत में शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है. हालांकि इस सफलता के बीच फिल्म को एक बड़ा झटका भी लगा है.

Dhurandhar Ban In Gulf Countries know reason
Image Source: Social Media

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. भारत में शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है. हालांकि इस सफलता के बीच फिल्म को एक बड़ा झटका भी लगा है. खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति न मिलने से फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर’ को कुल छह गल्फ देशों में रिलीज नहीं किया गया है. इनमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म को पाकिस्तान विरोधी कंटेंट से जोड़कर देखा गया, जिसकी वजह से इन देशों में इसे स्क्रीनिंग की मंजूरी नहीं मिली.

कंटेंट को लेकर बनी आपत्ति

सूत्रों के अनुसार, इस बात की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी कि ‘धुरंधर’ को खाड़ी देशों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इससे पहले भी इस तरह की थीम वाली फिल्मों को इस रीजन में रिलीज में दिक्कत आई है. मेकर्स ने फिल्म को वहां रिलीज कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन संबंधित देशों ने इसके कंटेंट को स्वीकार नहीं किया. यही वजह रही कि फिल्म गल्फ मार्केट में पूरी तरह से बाहर रह गई.

बॉक्स ऑफिस पर पड़ा सीधा असर

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने महज छह दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 274.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर फिल्म गल्फ देशों में भी रिलीज होती, तो यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता था. छह बड़े बाजारों से बाहर रहने के बावजूद फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है. बताया जाता है कि ‘धुरंधर’ का कुल बजट करीब 250 करोड़ रुपये है, जिसे फिल्म ने पहले ही पार कर लिया है.

कहानी और दमदार स्टारकास्ट

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ की कहानी संसद पर हुए आतंकी हमले और 26/11 की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट सारा अर्जुन ने इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर के सेट पर "भाभी जी" ने अक्षय खन्ना को क्यों जड़े 7 थप्पड़? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान