बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का धमाका, वीकेंड पर जमकर छापे नोट, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर" 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, और तब से लेकर अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 30 Ranveer Singh akshaye khanna
Image Source: Social Media

Dhurandhar Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर" 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, और तब से लेकर अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने न केवल भारतीय सिनेमा में बड़ी सफलता हासिल की है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी जबरदस्त कमाई की है. रणवीर सिंह ने इस फिल्म में हमजा नामक एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में एंट्री करता है. फिल्म में कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित क्लिप्स भी हैं, जो इसकी सच्चाई और रोमांच को और भी बढ़ाती हैं.

फिल्म ने किया 1200 करोड़ का कारोबार

"धुरंधर" का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, और इसने पूरी दुनिया में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकारों का अभिनय है, जिनकी उपस्थिति ने फिल्म को और भी बेहतरीन बना दिया है.

धुरंधर का दूसरा हफ्ता

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शानदार कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और जवान, छावा, स्त्री 2, एनिमल, और गदर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई. फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ ने भी फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई और दर्शकों की तादाद में इजाफा किया.

फिल्म का 30वें दिन का कलेक्शन

अब तक की कमाई में लगातार वृद्धि हुई है. फिल्म ने 30वें दिन पर 8.58 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 756.33 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़ा काफी प्रभावशाली है और यह फिल्म की 800 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है.

क्या "धुरंधर" ने तोड़ा "पुष्पा 2" का रिकॉर्ड?

हालांकि, फिल्म "धुरंधर" को अभी तक "पुष्पा 2: द रूल" के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहद फासिल की इस फिल्म ने अकेले हिंदी डब वर्जन में 830 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' की आंधी में भी टिकी हुई है 'इक्कीस', जानें धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का टोटल कलेक्शन