बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने मचाई तबाही, पुष्पा 2 भी नहीं टिक पाई; पांच हफ्तों में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए अब पूरा एक महीना हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पकड़ कमजोर होती नहीं दिख रही है.

Dhurandhar wreaked havoc at the box office Pushpa 2 could not survive big record in five weeks
Image Source: Social Media

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए अब पूरा एक महीना हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पकड़ कमजोर होती नहीं दिख रही है. आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों की कमाई तीसरे या चौथे हफ्ते में सुस्त पड़ने लगती है, लेकिन ‘धुरंधर’ इस मामले में अलग साबित हो रही है. 

दर्शक न सिर्फ इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं, बल्कि बड़ी संख्या में दोबारा भी थिएटर का रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि एक महीने बाद भी फिल्म मजबूत कमाई कर रही है और अब यह 800 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

पांच हफ्तों तक लगातार मजबूत कमाई

‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और करीब 218 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई और इस दौरान इसने 261.5 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन स्थिर बना रहा और 189.3 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जोड़ने में कामयाब रही.

चौथे हफ्ते में आमतौर पर फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को भी तोड़ दिया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 115.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पांचवें हफ्ते में भी फिल्म का जलवा कायम है और रोजाना करोड़ों की कमाई जारी है.

30 दिनों में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

फिल्म ने 29वें दिन करीब 9.70 करोड़ रुपये और 30वें दिन 12.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ ने 30 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 806.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. इसके साथ ही यह भारत में 800 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई.

यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले यह आंकड़ा केवल साउथ की कुछ बड़ी फिल्मों ने ही छुआ था. रणवीर सिंह की यह फिल्म अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क बन चुकी है.

31वें दिन भी नहीं रुकी कमाई, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटा

रिलीज के 31वें दिन भी ‘धुरंधर’ की कमाई में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 31वें दिन शाम 6 बजे तक करीब 10.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 817.50 करोड़ रुपये हो गया.

इस कमाई के साथ ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का हिंदी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. ‘पुष्पा 2’ अब तक हिंदी बेल्ट में 812 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी, लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.

दर्शकों की दोबारा थिएटर में वापसी बनी सफलता की वजह

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ की लगातार चल रही कमाई के पीछे मजबूत कंटेंट, दमदार परफॉर्मेंस और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बड़ी वजह है. फिल्म को देखने के बाद दर्शक इसे दोबारा देखने की इच्छा जता रहे हैं, जिससे वीकडेज़ में भी थिएटर में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है. यही कारण है कि एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है.

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं और इसमें रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन के नजर आने की संभावना है. इसके अलावा रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली है. यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज की जाएगी.

कुल मिलाकर ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है, बल्कि रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अपने कलेक्शन को और कहां तक ले जाती है.

ये भी पढ़ें- कल से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा शुरू, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा