दिवाली क्यों नहीं मनाते दिलजीत दोसांझ? बोले- अब बहुत डर लगता है...

देशभर में दिवाली की रौनक छाई हुई है. हर ओर सजावट, मिठाइयों और रोशनी का माहौल है. इसी बीच कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं.

Diljit Dosanjh Don't celebrate diwali share video on instagram
Image Source: Social Media

देशभर में दिवाली की रौनक छाई हुई है. हर ओर सजावट, मिठाइयों और रोशनी का माहौल है. इसी बीच कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं. इस सिलसिले में सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी दिवाली को लेकर अपने जज्बात जाहिर किए, जो उनके फैंस के दिल को छू गए.


दिलजीत दोसांझ के फैन पेज ‘टीम दिलजीत ग्लोबल’ पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक समय था जब दिवाली उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था. वे बचपन में इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया करते थे. दिलजीत ने कहा कि वे एक महीने पहले से दिवाली की तैयारियों में जुट जाते थे. उनका गांव, घर और आसपास की गलियां दीपों और रोशनी से भर जाती थीं. शाम होते ही पटाखे फूटते, घर सजाए जाते और पूरे माहौल में एक अलग ही ऊर्जा होती थी. उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने गांव दोसांझ कलां में दीपावली की शाम गुरुद्वारे, मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान जाकर दीए जलाया करते थे.

अब क्यों नहीं मनाते दिवाली?

दिलजीत दोसांझ ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा कि जब वे अपने परिवार के साथ रहते थे, तब दिवाली उनके लिए सबसे रोशन दिन होता था. लेकिन परिवार से अलग होने के बाद, त्योहारों की रौनक उनके लिए फीकी हो गई.उन्होंने बताया कि, “अब दिवाली मनाने का मन नहीं होता. एक खालीपन सा महसूस होता है. जो आनंद पहले था, वो अब नहीं है. यहां तक कि अब पटाखों की आवाज से डर भी लगता है.”

दिलजीत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 17' में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे. इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है.

फैंस ने जताई संवेदना

दिलजीत के इस इमोशनल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भावुक हो गए. कई लोगों ने उनके साथ अपनी निजी दिवाली की यादें शेयर कीं और लिखा कि परिवार से दूर होने पर त्योहारों की रौनक वाकई में कम हो जाती है.इस वीडियो ने ये एहसास दिलाया कि त्योहारों की असली खुशी सिर्फ सजावट और पटाखों में नहीं, बल्कि अपनों की मौजूदगी में होती है.

यह भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान ने भाइयों संग मनाई दिवाली, तैमूर और जेह की क्यूट तस्वीरें हुईं वायरल