दिवाली के बाद एक बार फिर से दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है. हर साल की तरह इस बार भी त्योहार के बाद राजधानी की फिज़ा में जहर घुल गया है, और इसके परिणाम बेहद चिंताजनक हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा वायु गुणवत्ता (Air Quality Index – AQI) इतनी खराब हो गई है कि इसे सांस लेने लायक नहीं कहा जा सकता.
बर्कले अर्थ (Berkeley Earth) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में मौजूदा वायु प्रदूषण स्तर इतना अधिक है कि यहां रह रहे लोगों का हर दिन का प्रदूषण से सामना ऐसा है जैसे वे लगभग 11.1 सिगरेट पी रहे हों. रिपोर्ट ने यह तुलना PM2.5 (Particulate Matter 2.5) के स्तर के आधार पर की है, जो कि हवा में मौजूद सबसे खतरनाक प्रदूषक कणों में से एक है.