Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय, दूर होंगे सभी दोष और परेशानियांसाल में आमतौर पर 12 पूर्णिमा आती हैं, लेकिन चैत्र पूर्णिमा को बहुत खास माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. इसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है. इस साल यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा.
हनुमान जयंती के दिन भक्त पूरे विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करते हैं. माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन के डर, बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं. इस दिन कुछ खास उपाय करने की भी परंपरा है, जिनसे शुभ फल मिलते हैं और दोष कम होते हैं.
हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय
सिंदूर का चोला चढ़ाएं
इस दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला सिंदूर चढ़ाएं. इसे बहुत प्रभावी माना जाता है और इससे मंगल के बुरे असर कम होते हैं.
सुंदरकांड का पाठ करें
हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ जरूर करें. इससे मन को शांति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है.
राम नाम का जाप करें
कहा जाता है जहां भगवान राम का नाम लिया जाता है, वहां हनुमान जी जरूर आते हैं. इसलिए इस दिन ‘राम-राम’ का 108 बार जाप करें.
लड्डू का भोग लगाएं
हनुमान जी को लाल फूल और बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग चढ़ाएं. इससे ग्रहों का असर अच्छा होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
बजरंग बाण का पाठ करें
पूरी श्रद्धा से बजरंग बाण पढ़ें. ऐसा करने से शादी या जीवन की अन्य रुकावटें दूर होने लगती हैं.
दान-पुण्य करें
बंदरों को गुड़-चना खिलाएं या जरूरतमंद लोगों को लाल मसूर की दाल और गुड़ दान करें. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं.
हनुमान चालीसा पढ़ें
किसी मंदिर में जाकर या घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक माहौल बनता है.
ये भी पढ़ें- नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' का क्रेज, 13वें दिन 900 करोड़ी क्लब में एंट्री पक्की! जानें अबतक का कलेक्शन