क्या आप भी धनतेरस की शाम करते हैं ये गलतियां? भूलकर भी न करें ये 5 काम

Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार न केवल सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है, बल्कि यह खरीदारी के लिहाज से भी बेहद खास माना जाता है.

Do you make these mistakes on Dhanteras evening Avoid these 5 things
Image Source: ANI/ File

Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार न केवल सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है, बल्कि यह खरीदारी के लिहाज से भी बेहद खास माना जाता है.

ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू और धनिए के बीज खरीदने से घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहती है. लेकिन जहां धनतेरस पर कुछ चीज़ें खरीदना अत्यंत शुभ होता है, वहीं कुछ कार्य ऐसे भी हैं, जिन्हें शाम के समय करने से दुर्भाग्य का खतरा रहता है.

अगर आप भी धनतेरस पर लक्ष्मी-कुबेर को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इन 5 बातों का विशेष ध्यान रखें:

1. धनतेरस की शाम झाड़ू न लगाएं

ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस की शाम के समय झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर की सुख-शांति और धन लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं. यदि सफाई करनी हो, तो वह सुबह या दोपहर तक कर लें.

2. नमक का दान न करें

धनतेरस की संध्या वेला में नमक का दान वर्जित माना गया है. इससे न केवल मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, बल्कि यह राहु दोष को भी आमंत्रित करता है, जिससे घर में आर्थिक अस्थिरता आ सकती है.

3. किसी को भी पैसे उधार न दें

इस दिन विशेष रूप से शाम के समय रुपया-पैसा उधार देना भारी नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से लक्ष्मी-कुबेर का वास आपके घर से उठ सकता है और दरिद्रता प्रवेश कर सकती है.

4. तामसिक भोजन से करें परहेज

धनतेरस की रात लहसुन, प्याज, मांसाहार आदि तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें. माना जाता है कि ऐसे भोजन से घर की पवित्रता भंग होती है और देवी-देवता रुष्ट हो जाते हैं.

5. नए बर्तन खाली न लाएं घर

धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ होता है, लेकिन उन्हें खाली हाथ घर में लाना अशुभ माना जाता है. बर्तन में कुछ मीठा, चावल, बताशे या गुड़ रखकर लाएं, ताकि लक्ष्मी का वास हो सके.

यह भी पढ़ें- ध्यान दें... 28 अक्टूबर तक इन स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, पार्सल सेवाओं पर भी लगेगा ब्रेक