Donald Trump ने ईरान से जंग खत्म करने के दिए संकेत, रख दी है अब ये शर्त

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है। इस बात के संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं।

Donald Trump ने ईरान से जंग खत्म करने के दिए संकेत, रख दी है अब ये शर्त

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है। इस बात के संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं। खबरों के अनुसार, अब डोनाल्ड ट्रंप ने बोल दिया कि ईरान के साथ बिना परमाणु समझौते के भी जंग खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल देता है और वहां से सामान्य कारोबारी जहाजों की आवाजाही शुरू हो जाती है तो अमेरिका जंग से पीछे हट सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले कुछ सप्ताह से इस विकल्प पर काम किया जा रहा है। ट्रंप ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से निजी बातचीत में बोल दिया कि तेहरान के साथ औपचारिक परमाणु समझौते के बिना भी अमेरिका संघर्ष खत्म कर सकता है। अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति का मुख्य जोर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता कराने पर था। युद्ध लम्बा खिंचने के बाद अमेरिका का फोकस बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में अब होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही शुरू होने से जंग समाप्त हो सकती है। ये विश्व के लिए बेहद अहम रास्ता है, क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है।

ईरान ने भी रख दी हैं ये शर्तें
ईरान की ओर से  होर्मुज खोलने के बदले कई शर्तें रखी गई हैं। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलघदार ने इस बात की जानकारी दी है। होर्मुज खोलने के बदले ईरान ने क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, सभी प्रतिबंध हटाने, विदेशों में जमा ईरानी संपत्ति को रिलीज करने और युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग डोनाल्ड ट्रंप के देश से की है।

PC:  aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें