79वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने किया ध्वजारोहण, दिया ये खास संदेश

आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवसेना एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने वर्मा आवास पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया.

Dr Abhishek Verma hoisted the flag on 79th Independence Day 2025
Image Source: Social Media

Independence Day 2025: आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवसेना एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने वर्मा आवास पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया.

इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी को साहस और शौर्य के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन दिवस मां भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है. हम उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना."

उन्होंने कहा कि, "आज हमारा संकल्प है न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण जिसका स्वप्न हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था. आइए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु एकजुट हों."

देशभक्ति गीत और राष्ट्रगान से गूंजा समारोह

कार्यक्रम में राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और तिरंगे के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं. उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया. समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगे माहौल ने सभी के मन में नई ऊर्जा और देशप्रेम का संचार किया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया GST में सुधार का ऐलान, इससे आपको कैसे मिलेगा फायदा? जानें क्या है सरकार की तैयारी