हनी सिंह ने लखनऊ में मचाया तूफ़ान! डॉ. राजेश्वर सिंह का शो बना सुपरहिट

लखनऊ में संगीत और उत्साह की एक यादगार शाम उस वक्त देखने को मिली, जब सरोजनीनगर ने ‘युवा उत्सव’ के नाम से एक भव्य और ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम की मेज़बानी की.

Dr rajeshwar singh attended yo yo honey singh concert in lucknow
Image Source: Social Media

लखनऊ में संगीत और उत्साह की एक यादगार शाम उस वक्त देखने को मिली, जब सरोजनीनगर ने ‘युवा उत्सव’ के नाम से एक भव्य और ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम की मेज़बानी की. यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि युवाओं की धड़कन, उमंग और आधुनिक लखनऊ की नई पहचान को दर्शाने वाला ऐतिहासिक उत्सव बन गया.

इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया, जिनकी पहल ने सरोजनीनगर में पहली बार इतना विशाल और अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन संभव बनाया. स्मृति उपवन में आयोजित इस मेगा शो की स्टार आकर्षण रहे लोकप्रिय सिंगर यो यो हनी सिंह, जिन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पूरा माहौल झूमने पर मजबूर कर दिया.

35 हजार से अधिक युवा कार्यक्रम में हुए शामिल 

शाम होते-होते स्थल पर 35,000 से ज्यादा युवा पहुंच चुके थे, और हर गीत के साथ उत्साह की लहरें पूरे परिसर में दौड़ रही थीं. यह कार्यक्रम न सिर्फ सरोजनीनगर का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि सबसे समावेशी और जन-सुलभ भी, क्योंकि प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क और पास आधारित था.लखनऊ को 'India's Lifestyle Capital' बनाने का कर रहे काम 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंच से अपने विज़न को साझा करते हुए कहा कि वह लखनऊ को 'India's Lifestyle Capital' बनाने के मिशन पर काम कर रहे हैं. दूसरी ओर, हनी सिंह ने भी युवाओं को एक जिम्मेदार संदेश देते हुए ‘सूखे नशे’ से दूर रहने की भावुक अपील की और इस पहल का श्रेय डॉ. सिंह को देते हुए उन्हें अपना मित्र और एक “ट्रू लीडर” बताया.

शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा आयोजन

कार्यक्रम के दौरान हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था और इंटरनेशनल ग्रेड प्रोडक्शन क्वॉलिटी ने इसे और भी विशेष बना दिया. हजारों की भीड़ के बावजूद आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा, जिसकी सराहना न सिर्फ आम जनता बल्कि राजनीति और मनोरंजन जगत के दिग्गजों ने भी की. सरोजनीनगर के दिल में बसे इस अनोखे सांस्कृतिक उत्सव ने यह साबित कर दिया कि अगर दिशा और नेतृत्व सही हो, तो एक क्षेत्र नई पहचान गढ़ सकता है और लखनऊ में हुए इस ‘युवा उत्सव’ ने वही इतिहास रच दिया.

यह भी पढ़ें: सास-ससुर ने पार की क्रूरता की हदें, बहू को लाठी-डंडों से पीटा, इस मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद