Drishyam 3: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी में से एक ‘दृश्यम’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अजय देवगन ने आखिरकार ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
खास बात यह है कि फिल्म को ‘दृश्यम डे’, यानी 2 अक्टूबर को ही रिलीज किया जाएगा, जो इस फ्रेंचाइज़ी के लिए अब एक पहचान बन चुका है. वीडियो के साथ अजय देवगन ने लिखा कि कहानी अभी पूरी नहीं हुई है और आखिरी अध्याय बाकी है.
परिवार के लिए हर हद पार करेगा विजय सालगांवकर
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. वीडियो से साफ संकेत मिलता है कि इस बार भी कहानी परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी और विजय अपने लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेगा.
टीजर में पिछली दोनों फिल्मों की झलक दिखाई गई है, जिससे यह एहसास होता है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां से दूसरा भाग खत्म हुआ था. अजय का किरदार यह साफ करता है कि उसके लिए सही-गलत की परिभाषा सिर्फ उसका परिवार है और जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, वह डटा रहेगा.
Drishyam 3 के टीजर में क्या खास है
टीजर वीडियो में अजय देवगन का किरदार बेहद गंभीर और आत्मविश्वास से भरा नजर आता है. वह यह इशारा करता है कि बीते कुछ सालों में जो कुछ भी हुआ, उसने उसे बहुत कुछ सिखाया है. कहानी के हर किरदार का अपना-अपना सच और अपना नजरिया है, लेकिन विजय के लिए सबसे ऊपर उसकी फैमिली है.
वीडियो का अंत इस संकेत के साथ होता है कि कहानी का अंतिम हिस्सा अभी बाकी है और इस बार सस्पेंस पहले से ज्यादा गहरा होने वाला है. यही वजह है कि टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Drishyam 3 की स्टारकास्ट
‘दृश्यम 3’ में पिछली फिल्मों की मजबूत स्टारकास्ट एक बार फिर नजर आएगी:
इसके अलावा फिल्म से जुड़े नामों में अभिषेक पाठक, कुमार मंगत और आलोक जैन भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन टीम पहले की तरह ही कहानी को मजबूत और रोमांचक बनाने पर फोकस करती नजर आ रही है.
पहले दोनों पार्ट्स को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स
‘दृश्यम’ का पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं इसका दूसरा भाग 2022 में आया, जिसने भी बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में मजबूत जगह बनाई.
अजय देवगन की ‘दृश्यम’ दरअसल साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ का हिंदी रीमेक है. हालांकि, हिंदी वर्जन ने अपनी अलग पहचान बनाई और विजय सालगांवकर का किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया.
ये भी पढ़ें- 'मैं पूरी तरह टूट चुका था, क्रिकेट छोड़ने का मन था...' रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट को लेकर किया खुलासा