केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन 'क्रिस्टल फोर्टेस' के तहत मेगा ट्रांस-नेशनल मेथामफेटामाइन कार्टेल के भंडाफोड़ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और दिल्ली पुलिस को बधाई दी. यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशामुक्त भारत के विजन की दिशा में एजेंसियों के बीच सीमलैस समन्वय का एक शानदार उदाहरण था.