Dry Days In January 2026: जनवरी का महीना दिल्ली में कई त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों से भरा हुआ होता है. खासकर अगर आप शराब के शौकिन हैं, तो यह महीना थोड़ी प्लानिंग का मांग करता है. नए साल का उत्साह, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, और शहीद दिवस जैसे विशेष दिन इस महीने में आते हैं, जिनके दौरान दिल्ली में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. अगर आप पार्टी या किसी गेट-टु-गेटर की योजना बना रहे हैं, तो इन ड्राई डेज़ की जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए.
मकर संक्रांति पर पहला ड्राई डे
जनवरी 2026 का पहला ड्राई डे 14 जनवरी को होगा, जो मकर संक्रांति के दिन रहेगा. यह पर्व खासतौर पर कृषि और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन दिल्ली में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहती है. लोग इस दिन पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाते हैं जैसे पतंगबाजी और तिल गुड़ का सेवन करते हैं. प्रशासन का मानना है कि ऐसे दिन शराब पर रोक लगाने से सामाजिक संतुलन बना रहता है. इसलिए 14 जनवरी को दिल्ली के सभी ठेके, बार और क्लब बंद रहेंगे.
गणतंत्र दिवस पर दूसरा ड्राई डे
देशभर में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है और इस दिन दिल्ली में भी ड्राई डे लागू रहेगा. राजधानी में इस दिन राष्ट्रीय समारोह, परेड और अन्य कार्यक्रम होते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है. इसी कारण इस दिन शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहती है. न केवल ठेके, बल्कि होटल, बार और रेस्तरां में भी शराब परोसने की अनुमति नहीं होती है. गणतंत्र दिवस को लेकर यह फैसला राष्ट्रीय सम्मान और गरिमा को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है, इसलिए बाहर निकलने से पहले इस बात को ध्यान में रखें.
शहीद दिवस पर तीसरा और आखिरी ड्राई डे
जनवरी के महीने का आखिरी ड्राई डे 30 जनवरी को होगा, जो शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है और देश के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है. इस दिन को सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाने के लिए दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री पर रोक लगाई है. 30 जनवरी को शहर के सभी ठेके, बार और क्लब बंद रहेंगे. यदि आप किसी प्राइवेट फंक्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह तारीख जरूर ध्यान में रखें ताकि बिना किसी परेशानी के अपनी पार्टी का आयोजन कर सकें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पर दुश्मनों का हर वार जाएगा बेकार, राजधानी की सुरक्षा करेगा 'सुदर्शन चक्र'; जानें ये कैसे करेगा काम