कितना पावरफुल होता है दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष का पद, कौन-कौन सी मिलती हैं सुविधाएं? जानें सबकुछ

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति का नया अध्याय शुरू हो गया है. DUSU (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) चुनाव 2025-26 के नतीजों के साथ यूनिवर्सिटी को नए छात्र प्रतिनिधि मिल चुके हैं.

DUSU Election Results 2025 Aryan Mann wins President Know powers and facilities of the post
Image Source: Social Media

DUSU Election Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति का नया अध्याय शुरू हो गया है. DUSU (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) चुनाव 2025-26 के नतीजों के साथ यूनिवर्सिटी को नए छात्र प्रतिनिधि मिल चुके हैं. इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, जिसमें कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे. प्रमुख पदों पर मुकाबला आर्यन मान (ABVP), जोसलिन नंदिता चौधरी (NSUI) और अंजलि (SFI-ISA) के बीच रहा.

DUSU चुनाव 2025 का परिणाम

ABVP ने इस बार DUSU में तीन बड़ी सीटें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर कब्जा किया है. वहीं, NSUI के राहुल झासला ने उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया.

  • अध्यक्ष पद आर्यन मान (ABVP)
  • उपाध्यक्ष राहुल झासला (NSUI)
  • सचिव: ABVP उम्मीदवार
  • संयुक्त सचिव: ABVP उम्मीदवार

क्या होता है दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU)?

DUSU, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है. इसकी स्थापना 1954 में हुई थी. इसका मकसद छात्रों को अपनी समस्याओं को उठाने, समाधान की मांग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने नेताओं को चुनने का अधिकार देना है.

DUSU चार मुख्य पदों में विभाजित होता है अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव. साथ ही, 52 से अधिक कॉलेजों और संकायों से चुने गए सेंट्रल काउंसलर इस संगठन का हिस्सा होते हैं. DUSU का चुनाव हर साल होता है, और इसे दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संघ चुनाव माना जाता है.

DUSU अध्यक्ष की पावर

हालांकि DUSU अध्यक्ष की कानूनी या प्रशासनिक शक्तियां सीमित होती हैं, लेकिन यह पद छात्र राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अध्यक्ष की मुख्य भूमिका होती है विश्वविद्यालय प्रबंधन और छात्रों के बीच संवाद का पुल बनना. छात्रों से जुड़े प्रमुख मुद्दों जैसे हॉस्टल सुविधाएं, फीस संरचना, परीक्षा नीतियां और अकादमिक सुधार पर प्रशासन से बात करना. DUSU काउंसिल द्वारा तय की गई नीतियों को लागू कराना. इस भूमिका के ज़रिए अध्यक्ष विश्वविद्यालय की नीतियों और छात्रों की मांगों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है.

DUSU अध्यक्ष को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?

DUSU अध्यक्ष को किसी प्रकार का वेतन या भत्ता नहीं दिया जाता, लेकिन कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक ऑफिस दिया जाता है, जहां से अध्यक्ष कार्य करता है. छात्र कल्याण और यूनियन संचालन के लिए फंड की व्यवस्था होती है. कार्यों को संभालने के लिए सपोर्ट स्टाफ भी प्रदान किया जाता है. विश्वविद्यालय के विभिन्न सेमिनार, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बतौर अतिथि आमंत्रण मिलता है. अध्यक्ष को छात्र मुद्दों पर प्रशासन से सीधे संवाद का अधिकार होता है. इन संसाधनों का उपयोग कर अध्यक्ष छात्रों की समस्याओं को उठाने और समाधान लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें: DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 4 में से 3 सीटों पर मारी बाजी, आर्यन मान बने नए अध्यक्ष