Election Commission of India: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, और इसी बीच चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने राज्य के दौरे पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी घोषणाएं कीं. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार को “देश को नई राह दिखाने वाला चुनाव” करार दिया और ECINET नामक डिजिटल पहल की भी जानकारी साझा की.
चुनाव आयोग द्वारा पेश किया गया ECINET (ईसीआईनेट) एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो 40 से अधिक चुनावी सेवाओं को एक ही पोर्टल या ऐप में समेटे हुए है. इसका मकसद है कि वोटर, चुनाव अधिकारी और राजनीतिक दल एक ही इंटरफेस पर सभी जरूरी जानकारी और सेवाओं तक सरलता से पहुंच सकें.
ECINET की खास बातें:
आप इसे https://ecinet.eci.gov.in/ से एक्सेस कर सकते हैं या फिर Google Play Store और Apple App Store से ECINET ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.
2025 बिहार चुनाव से पहले कई बदलाव
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ECI ने स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, और उससे पहले चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे.
चुनाव से जुड़ी प्रमुख घोषणाएं:
SIR मॉडल: बिहार बना मिसाल
ECI ने एसआईआर (SIR- Standardized Information Reporting) मॉडल को लेकर भी बिहार की प्रशंसा की और इसे देशभर में लागू करने की योजना का ऐलान किया. आयोग का मानना है कि SIR जैसी पारदर्शी व्यवस्था चुनावी प्रक्रिया को और अधिक भरोसेमंद बनाएगी.
ECINET क्यों है ज़रूरी?
भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में जब वोटर डिजिटल होते जा रहे हैं, ECINET जैसा प्लेटफॉर्म डिजिटल इंटीग्रेशन का एक साहसिक कदम है. अब वोटर को अलग-अलग वेबसाइट या मोबाइल ऐप्स की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ECINET पर:
यह भी पढ़ें- “वो कमरा मेरा है, उसमें मेरी मेज़-कुर्सी रखी है”, PoK पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान