BREAKING: भिलाई में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह तड़के छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया.

ED RAIDS BHUPESH BAGHEL HOUSE IN BHILAI CHAITANYA BAGHEL Arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर/Photo- ANI

भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह तड़के छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया. खास बात यह है कि आज चैतन्य का जन्मदिन भी है. ईडी की यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है, जिससे जुड़े अहम दस्तावेजों की जांच फिलहाल जारी है. सूत्रों के मुताबिक, छापे के दौरान ईडी अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे इस घोटाले की परतें खुलने की संभावना जताई जा रही है. 

इस बीच, जैसे ही ईडी की छापेमारी की खबर फैली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और घर के भीतर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. बताया जा रहा है कि मामले में नये साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित बघेल के आवास पर छापा मारा. 

खबर को अपडेट किया जा रहा है.