प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की जालंधर जोनल टीम ने आज डंकी रूट केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा के 3 जिलों मानसा, कुरुक्षेत्र और करनाल में 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. दरअसल ये मामला उन अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़ा है जिन्हें फरवरी 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था.