Election Commission On SIR : चुनाव आयोग की आज बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR 2.0 का ऐलान होने वाला है!

Election Commissions press conference SIR announcement

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने सोमवार को शाम 4.15 बजे विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की है. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी देशभर में SIR की तिथियों और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

चुनाव आयोग की योजना है कि अगले सप्ताह से पूरे भारत में SIR की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. शुरुआत 10-15 राज्यों में होने की संभावना है, जिनमें प्राथमिकता उन राज्यों को दी जाएगी, जहां अगले एक वर्ष में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जिनमें 2026 तक विधानसभा चुनाव होने हैं.